फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Craft and Saras Mela start in Kurukshetra of haryana

गीता जयंती 2018: मंत्रोच्चारण के साथ क्राफ्ट व सरस मेले का आगाज, पहले दिन आए हजारों लोग

Sat, 08 Dec 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Updated Sat, 08 Dec 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Craft and Saras Mela start in Kurukshetra of haryana
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मंत्रोच्चारण के साथ क्राफ्ट व सरस मेले का आगाज हुआ। विभिन्न राज्यों से शिल्पकार अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करने पहुंचे। मेले के पहले दिन ही ब्रह्मसरोवर तट पर हजारों पर्यटक पहुंचे तो देर रात तक रौनक बनी रही। आचार्य नरेश कौशिक व 21 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, डीसी डॉ. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने शिल्प मेले का आगाज किया।

विज्ञापन


 11 राज्यों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश के संगीत और वाद्य यंत्रों से निकली सुर और ताल ने ब्रह्मसरोवर की फिजा ही बदल दी। शिक्षामंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ  भाजपा  अध्यक्ष अमित शाह 13 दिसंबर को करेंगे। समापन समारोह पर 18 दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन


 शिक्षामंत्री ने शिल्पकारों से सीधा संवाद किया। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने ओपन जीप में सवार होकर ब्रह्मसरोवर के उत्तरी छोर से लेकर पूर्वी छोर तक शिल्पकारों के स्टालों का अवलोकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed