फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cracket stalls in mohali

मोहाली में इन-इन जगहों पर लगेंगे पटाखा स्टॉल

Wed, 04 Nov 2015 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 04 Nov 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
cracket stalls in mohali

मोहाली में इस बार दिवाली पर 18 स्थानों पर ही पटाखों के स्टॉल लगेंगे। प्रशासन ने स्टॉल लगाने के लिए जगह की निशानदेही कर दी है। वहीं पर दुकानदारों को अपने स्टाल लगाने होंगे। जिले की किसी भी अन्य मार्केट में स्टॉल नहीं लगेंगे। वहीं, स्टॉल लगाने के लिए एसडीएम की तरफ से लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके अलावा आम जनता की सुरक्षा के स्टालों के नजदीक 200 लीटर पानी व आग बुझाने वाले सिलेंडर साथ रखने होंगे।

विज्ञापन


प्रशासन दे रहा है ग्रीन दिवाली का संदेश
जिला प्रशासन ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश रहा है। डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की हिदायत के मुताबिक स्कूल, कॉलेलों व अन्य विद्यक संस्थाओं के प्रिंसिपलों को कहा गया है कि वह विद्यार्थियों को पटाखे रहित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करे। ताकि वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकें। साथ ही पटाखों से होने वाले नुकसान को रोका जा सकें।
विज्ञापन


रात दस बजे से छह बजे तक नही चलेंगे पटाखे
डीसी ने बताया कि रात दस बजे से छह लेकर छह बजे तक पटाखे चलाने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही साइलेंस जोन अस्पताल, विद्यक संस्थाओं के नजदीक पटाखे चलाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई है। उन्होंने बताया कि जिले में कोई गैर कानूनी तरीके से पटाखों की खरीद फरोख्त नहीं कर सकता है। साथ ही पटाखों की स्टोरेज भी नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर लगेंगे पटाखों के स्टॉल
फेज-दो स्थित बस्सी सिनेमा के पास पार्किंग ग्राउंड
फेज-आठ वाईपीएस चौक वाले खाली ग्राउंड में
फेज-11 में अपनी सब्जी मंडी सर्विस रोड के साथ
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनूंड के सामने ग्राउंड
सोहाना में फिरनी के बाहर खाली ग्राउंड में जगह निर्धारित

डेराबस्सी डेराबस्सी हलका
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का ग्राउंड
डिफेंस लैंड जीटी रोड व खेल स्टेडियम लालड़ू
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हंडेसरा
दशहरा ग्राउंड बलटाना
हाईस्ट्रीट मार्केट
वीआईपी रोड
जरनैल एनक्लेव भबात मोड

खरड़ हलका
दशहरा ग्राउंड खरड़
पुरानी मोरिंडा रोड पर म्यूसिपल पार्क के सामने लेब शेड के नजदीक
सिंघपुरा रोड के स्टेडियम व सिसवां रोड पर नगर काउंसिल के स्टेडियम में
दशहरा ग्राउंड व सूरज कांप्लेक्स आदर्श नगर नयागांव
कम्युनिटी सेंटर कांसल नयागांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed