फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crackdown on banned plastic, 840 kg carry bags seized

Chandigarh News: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर शिकंजा, 840 किलो कैरी बैग जब्त

Fri, 23 Jan 2026 03:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on banned plastic, 840 kg carry bags seized
चंडीगढ़। शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम चंडीगढ़ ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में निगम की टीम ने 840 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए। मौके पर नियमों का उल्लंघन करने वाले सप्लायर के खिलाफ चालान भी किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग की आपूर्ति की जा रही है। विशेष टीम ने छापेमारी की और एक सप्लायर को अवैध रूप से प्लास्टिक सामग्री वितरित करते हुए पकड़ा। नियमानुसार प्रतिबंधित सामग्री को तुरंत कब्जे में ले लिया गया। इस कार्रवाई में सेनेटरी इंस्पेक्टर अशिष मलिक, गुरिंदर सिंह, लोकेश मीणा और विक्रम सिंह शामिल रहे। निगम अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025 में अब तक शहर के विभिन्न हिस्सों से कुल 2225 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की जा चुकी है। निगम ने साफ किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण और आपूर्ति पर किसी भी स्तर पर सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed