{"_id":"63f91ce328d2ce10b2079973","slug":"cpim-leader-give-complaint-against-uncle-of-minister-harjot-singh-bains-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ropar News: मंत्री हरजोत सिंह बैंस के चाचा पर सीपीआईएम नेता को धमकाने का आरोप, एसएसपी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ropar News: मंत्री हरजोत सिंह बैंस के चाचा पर सीपीआईएम नेता को धमकाने का आरोप, एसएसपी को दी शिकायत
Sat, 25 Feb 2023 01:56 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:56 AM IST
सार
सीपीआई (एम) नेता ने कहा कि कैबिनेट मंत्री की शह पर बचित्र सिंह ने धमकाया है। मंत्री के नोटिस में भी यह बात लाई गई लेकिन उन्होंने भी गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि अगर मुझे या मेरे परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके जिम्मेदार बचित्र सिंह होंगे। वहीं, बचित्र सिंह ने आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के चाचा पर सीपीआई (एम) के नेता को खनन को लेकर धमकाने और फोन पर गाली देने का आरोप है। सीपीआई (एम) के जिला सचिव सुरजीत सिंह ढेर ने एसएसपी को शिकायत देकर हरजोत सिंह बैंस के चाचा बचित्र सिंह पर कारवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि वह अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, इसलिए बचित्र सिंह उनके खिलाफ हैं। उन्होने कहा कि बचित्र सिंह ने उन्हें फोन कर गाली और धमकी दी है। इसकी फोन रिकार्डिंग भी उनके पास है।
विज्ञापन
उन्होने कहा कि कैबिनेट मंत्री की शह पर बचित्र सिंह ने धमकाया है। मंत्री के नोटिस में भी यह बात लाई गई लेकिन उन्होंने भी गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि अगर मुझे या मेरे परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके जिम्मेदार बचित्र सिंह होंगे। वहीं, बचित्र सिंह ने आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन