{"_id":"537aaa0d6063899961a027248b5487f5","slug":"cpi-support-ppp-president-manpreet-badal-in-bathinda-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में इसका साथ मिलने से मनप्रीत मजबूत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में इसका साथ मिलने से मनप्रीत मजबूत
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Mar 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीआई द्वारा बठिंडा सीट से कांग्रेस-पीपीपी के साझा उम्मीदवार मनप्रीत बादल को समर्थन देने की घोषणा के बाद इस सीट पर चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है।
विज्ञापन
इस सीट पर मनप्रीत का मुकाबला शिअद की हरसिमरत कौर बादल से है। लिहाजा हरसिमरत कौर की जीत बादल परिवार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है वहीं पीपीपी, कांग्रेस और सीपीआई के इकलौते प्रत्याशी बन गए मनप्रीत सिंह बादल को दो दलों और उनके वोट बैंक का साथ मिल गया है।
विज्ञापन
मनप्रीत बादल ने पहले दावा किया था कि सीपीआई का कांग्रेस से समझौता हो जाएगा और उसके बाद सीपीआई बठिंडा में उनका साथ देगी। लेकिन कांग्रेस और सीपीआई का समझौता सिरे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
इसके बाद कई दिन तक सीपीआई के रुख को लेकर असमंजस बना रहा। अब सीपीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. जोगिंदर दयाल ने साफ कर दिया है कि बठिंडा सीट पर पार्टी बिना शर्त मनप्रीत बादल को समर्थन देगी। सीपीआई के फैसले से मनप्रीत को काफी राहत मिली है, क्योंकि इस प्रतिष्ठित सीट पर भाकपा कैडर का वोट बैंक मददगार साबित हो सकता है।
2009 के लोक सभा चुनाव में सीपीआई को बठिंडा सीट से बीस हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं, 2012 केविधानसभा चुनाव के दौरान संसदीय हलके की दो सीटों बठिंडा देहाती व मानसा से पार्टी को 48 हजार से ज्यादा वोट प्राप्त हुए थे। सीपीआई नेताओं के ऐलान के बाद मनप्रीत को इसी परंपरागत वोट बैंक का फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।