फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CPCB Measurement the Sound Pollution in many cities of Punjab and Himachal

सीपीसीबी के निशाने पर आए पंजाब और हिमाचल के कई शहर, विशेष टीमें गठित, जानें क्या है मामला

Fri, 02 Nov 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Nov 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
CPCB Measurement the Sound Pollution in many cities of Punjab and Himachal
demo pic
पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई शहर सीपीसीबी के निशाने पर आ गए हैं। इन शहरों के लिए विशेष टीमें भी गठित की गई हैं। दरअसल मामला ध्वनि प्रदूषण का है। दिवाली के बाद पंजाब और हिमाचल प्रदेश में प्रदूषण की मात्रा की जांच के लिए राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने विशेष टीमों का गठन कर दिया है। ये टीमें दोनों राज्यों के छोटे शहरों में भी वायु और ध्वनि प्रदूषण की मात्रा का जांच करेंगी और इस संबंध में रिपोर्ट सीपीसीबी को सौंपी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आगे बढ़ते हुए सीपीसीबी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


विशेष टीमें यह जांच करेंगी कि पटाखे चलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित की गई अवधि के बाद इनसे क्षेत्र की वायु में प्रदूषण और ध्वनि की मात्रा में क्या असर हुआ। वायु प्रदूषण और ध्वनि की मात्रा में अगर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते कमी आई होगी, तो टीम उसकी भी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस फैसले के तहत पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) द्वारा प्रदेश के पांच शहरों में 1-15 नवंबर तक प्रदूषण की मात्रा का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह शहर हैं-  पटियाला, मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर। इसके अलावा कुछ टीमें राज्य के अन्य शहरों में भी वायू प्रदूषण का आंकलन करेंगी। ध्वनि प्रदूषण के आकलन के लिए पंजाब के 11 शहरों में 1-7 नवंबर तक जांच होगी। यह शहर हैं- जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, मंडी गोबिंदगढ़, मोहाली, संगरूर, फरीदकोट और बटाला।  हिमाचल प्रदेश में भी सीपीसीबी की तरफ से 12 स्थानों पर 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक वायू और ध्वनि प्रदूषण की जांच की जाएगी। यह स्थान हैं- शिमला, परवाणू, जसूर, पांवटा साहिब, काला अंब, बद्दी, नालागढ़, सुंदरनगर, मनाली, ऊना और धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed