फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 positive cases in Punjab, Coronavirus outbreak in Punjab, coronavirus in Punjab News in Hindi

पंजाब में 25 नए पॉजिटिव मिले, पांच मरीज ठीक भी हुए, प्रदेश में 2106 कुल संक्रमित

Tue, 26 May 2020 11:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंजाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 May 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 positive cases in Punjab, Coronavirus outbreak in Punjab, coronavirus in Punjab News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कोरोना ने फिर पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 25 पॉजिटिव केस सामने आए। अकेले जालंधर में ही 10 केसों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2106 तक पहुंच गई है। इस बीच 24 घंटे में 5 मरीजों के ठीक होने की खबर है, जिनमें जालंधर के तीन, पटियाला और फरीदकोट के एक-एक मरीज हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को जालंधर में कोरोना के जिन 10 केसों की पुष्टि हुई, वे सभी व्यक्ति पहले से संक्रमित के संपर्क में थे। इनके अलावा पठानकोट में भी पॉजिटिव मिले 5 लोग और होशियारपुर के चार लोग पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबी हैं। फरीदकोट में एक, लुधियाना में दो, नवांशहर में एक और अमृतसर में 2 नए मामलों की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पिता ने थमाई थी हॉकी, जुनून ने बनाया दुनिया का सितारा, पढ़ें- दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह की अनसुनी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 69818 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 64160 निगेटिव पाए गए हैं। 2106 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य में अब तक कुल 1918 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि विभिन्न अस्पतालों में इस समय 148 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है।

होशियारपुर में चार और पॉजिटिव मिले

होशियारपुर में पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों में से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 111 हो गई है, जिनमें से 17 एक्टिव केस हैं। जहां मरीजों की गिनती बढ़ी है, वहीं अभी तक 89 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नए मरीजों में से तीन मरीज गांव नंगली जलालपुर उसी मरीज के संपर्क में रहे थे जो गांव परीका का रहने वाला था और उसकी जालंधर के किडनी अस्पताल में मौत हो गई थी। 

लुधियाना: एयर इंडिया का सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव
मंगलवार को लुधियाना में कोरोना पॉजिटिव एक मामला सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि 50 वर्षीय संक्रमित दिल्ली का रहने वाला है और एयर इंडिया के सुरक्षा स्टाफ में तैनात है। वह 25 मई को फ्लाइट से लुधियाना के साहनेवाल एयरपोर्ट पहुंचा था। उस फ्लाइट में दस अन्य लोग भी शामिल थे। इन सभी के सैंपल जांच को भेजे गए थे। एयर इंडिया के सुरक्षा स्टाफ में तैनात कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य दस यात्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव है।

फरीदकोट: गुरुग्राम से लौटा युवक संक्रमित 
फरीदकोट के कोरोना मुक्त होने के कुछ घंटे बाद ही एक 22 वर्षीय नौजवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला निवासी यह युवक कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम से लौटा था और लक्षण दिखाई देने पर उसके सैंपल जांच को भेजे गए थे। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत यह नौजवान 18 मई को अपने घर लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी के चलते उक्त युवक को जैतो के सिविल अस्पताल में बुलाकर सैंपल लिए गए और सोमवार रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवा दिया गया। 

संगरूर: मालेरकोटला में आशा कार्यकर्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

मालेरकोटला में आशा कार्यकर्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे मालेरकोटला सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। एसएमओ मालेरकोटला डॉ. जसविंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आशा कार्यकर्ता समेत अस्पताल के कई कर्मचारियों के कोरोना सैंपल टेस्ट को भेजे गए थे। इनमें से आशा कार्यकर्ता संक्रमित मिली है। बताया जा रहा है कि स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने पीड़ित आशा कार्यकर्ता के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करना शुरू कर दिया है।

कोरोना मुक्त होने के बाद मोगा में रूटीन सैंपलिंग शुरू
मोगा स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार से पंजाब सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार काम करना शुरू कर दिया है। पूरी तरह से कोरोना मुक्त होने के बाद मंगलवार से विभाग की टीम ने जिले भर के सभी 700 टीबी पीड़ित मरीजों के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। विभाग अब टीबी, शुगर, हाइपरटेंशन, कैंसर और काला पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेगा।

सहायक सिविल सर्जन डॉ. जसवंत सिंह के अनुसार पंजाब सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ट्रक यूनियन में भी कोरोना टेस्ट को लेकर सैंपलिंग की जाएगी। लॉकडाउन व कर्फ्यू शुरू होने से पहले व इस दौरान बहुत से ट्रक चालक राज्य से बाहर गए और पंजाब में दाखिल हुए, जिसके चलते इनके संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed