फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 in Punjab: Two more coronavirus positive found in Mohali

कोरोना महामारीः मोहाली में दो और पंचकूला में मिला एक पॉजिटिव, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी

Tue, 14 Apr 2020 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Apr 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 in Punjab: Two more coronavirus positive found in Mohali
जवाहरपुर गांव

मोहाली जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन की राहत के बाद सोमवार सुबह दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए। इसमें दोनों पीड़ित महिलाएं हैं। इनमें से एक महिला कोरोना हॉटस्पॉट जवाहरपुर की रहने वाली है। जबकि दूसरी मुंडी खरड़ की रहने वाली है। वह कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुकी महिला के संपर्क में आने से कोरोना से संक्रमति हुई है। जबकि सेक्टर-69 की एक महिला कोरोना को मात देकर घर लौटी है। 

विज्ञापन


वहीं, कुल मिलाकर अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 56 हो गई है। इनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि छह लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसमें 80 साल की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जवाहरपुर की पॉजिटिव आई महिला की उम्र 56 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


इसी तरह मुंडी खरड़ की 38 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला मुंडी खरड़ के जिस इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने उस इलाके को सील कर दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग आसपास के लोगों के सैंपल जुटा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्थिति काबू में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इलाके में सैनिटाइजेशन से लेकर अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि बीमारी की चपेट में कोई अन्य व्यक्ति न आए। जिक्रयोग है कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर-104 टोल फ्री शुरू किया गया है। यहां पर लोग बीमारी संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

इसके अलावा घर में रहकर अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए पंजाब के आयुष मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोग घरों में मौजूद सामान का इस्तेमाल करके ही अपने आपको फिट रख पाएंगे। इसके अलावा लोगों को सलाह दी गई है कि कोरोना जागरूकता एप कोवा को अपने फोन में डाउनलोड करें। इससे भी उन्हें सही जानकारी मिल सकती है।

पंचकूला में 40 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि

पंचकूला में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ गया। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सेक्टर- 15 की रहने वाली 40 वर्षीय महिला में कोरोना के लक्षण थे लेकिन वह एक निजी डॉक्टर के पास इलाज करवा रही थी। रविवार को महिला के बारे में स्वास्थ्य विभाग को पता चला। 

इसके बाद डॉ. गगन ने महिला के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए और अब महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं महिला के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने व उनको आइसोलेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।  महिला विदेश नहीं गई थी और उसके आसपास भी किसी को कोरोना संक्रमण नहीं था। ऐसे में अब यह पता लगाया जा रहा है कि उसे कोरोना कैसे हुआ। 

फिलहाल महिला नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है। पंचकूला में इससे पहले खड़क मंगोली की एक महिला फिर उसके बाद एक नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। ये दोनों अब ठीक हो चुकी हैं पर होम क्वारंटीन में हैं। वहीं तीन जमातियों में कोरोना वायरस के लक्षण अभी भी हैं और वे आइसोलेशन में हैं।

जमातियों के संपर्क में आए सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
गांव नानकपुर में जमातियों के संपर्क में आए सात लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनकी पीजीआई से निगेटिव रिपोर्ट आई है। वहीं पिंजौर में एक अधिकारी और उसके घर के चार सदस्यों को अभी क्वारंटीन किया गया है। इनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed