फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Covid-19 in Punjab: Coronavirus in Punjab News in Hindi, corona virus outbreak in Punjab

कोरोना से पंजाब में 39वीं मौत, 12 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 1794 ने जीती जंग

Thu, 21 May 2020 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Covid-19 in Punjab: Coronavirus in Punjab News in Hindi, corona virus outbreak in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

पंजाब में बुधवार को कोरोना से जालंधर में एक महिला की मौत हो गई जबकि 12 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में इस बीमारी ने अब तक 39 की जान ले ली है। इसके अलावा संक्रमितों की कुल संख्या 2014 हो गई है। राज्य में बुधवार को 152 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को भी लौटे। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या अब 1794 पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मामलों में अमृतसर के चार, जालंधर के चार, लुधियाना के दो और कपूरथला, पटियाला का एक-एक मरीज है। इस दौरान ठीक हुए 152 मरीजों में जालंधर के 4, लुधियाना के 88, गुरदासपुर के 2, नवांशहर के 30, पटियाला के 15, फतेहगढ़ साहिब के 8, मानसा के 3 और पठानकोट के 2 मरीज शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- न बैंड-न बाजा, यहां बुलेट पर दुल्हन लाए दू्ल्हे राजा, पुलिसवालों ने दिया शगुन
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 57,737 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 51956 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। 3776 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 173 लोगों का इलाज चल रहा है। 

कपूरथला: दुबई से फांसी के फंदे से बचकर आए तीन नौजवान कोरोना पॉजीटिव 
दुबई में फांसी के फंदे से बचकर वतन लौटने वाले नौ पंजाबियों में से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनकी बुधवार को रिपोर्ट आई है। छह युवाओं की रिपोर्ट गुरुवार को आने की उम्मीद है। सभी चेन्नई के मिलिट्री अस्पताल में क्वारंटीन हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मुंबई से लौटा भुलत्थ का एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। वह इस समय सब-डिवीजन हेल्थ सेंटर भुलत्थ में हैं। जहां से उसे कपूरथला आइसोलेशन वार्ड ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सिविल अस्पताल के आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. राजीव भगत ने बताया रिपोर्ट बुधवार को आई है।

लुधियाना में कोरोना के दो नए केस

बुधवार को लुधियाना में कोरोना के दो नए केस सामने आए है। जिला लुधियाना में कोरोना संक्रमित केस की कुल संख्या 177 हो गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने इसकी पुष्टि की। इसमें ढाबा रोड निवासी 27 साल का युवा कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके पिता एक टायर कंपनी में काम करते हैं, वो पहले पॉजिटिव आ चुके है। इसके बाद उसकी मां और एक भाई भी संक्रमित मिले थे। आरपीएफ का एक और जवान कोरोना पॉजिटिव आया है। अभी तक आरपीएफ के 48 जवान कोरोना की चपेट में आ चुके है।

पटियाला: मुंबई से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव
एसएसटी नगर के रहने वाले 28 साल के युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक हाल ही में मुंबई से लौटा था। वहीं बुधवार को सरकारी राजिंदरा अस्पताल से 17 और मरीजों को कोरोना को मात देने के बाद डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया। इनमें एक 75 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल है। वहीं 150 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। 

सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पटियाला के एसएसटी नगर का जो युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उसे राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही उसके नजदीक के संपर्क में आए सारे लोगों की तलाश करके उनके सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही इस युवक के घर समेत आसपास के सारे घरों में रोगाणुमुक्त दवा का स्प्रे करा दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि बुधवार को राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कोरोनाग्रस्त 17 और मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। इनमें 9 राजपुरा से थे, जबकि चार समाना, एक दूधनसाधां ब्लाक से, दो पातड़ां और एक जालंधर का रहने वाला है। इन सभी को अगले सात दिनों तक अपने-अपने घरों में ही क्वारंटीन रहना होगा।

जालंधर: कोरोना से महिला की मौत, तीन नए संक्रमित मिले

किडनी रोग से ग्रस्त महिला की बुधवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके बाद अब जालंधर में कोरोनेा से मौत का आंकड़ा सात हो गया है। वहीं जिले में तीन नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। महिला का इलाज किडनी अस्पताल से चल रहा था। वहां पर उनकी हालत खराब होती देखकर उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल भेजा गया। यहां पर उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। बुधवार सुबह महिला निवासी काला संघिया रोड की मौत हो गई। 

फतेहगढ़ साहिब में अब दो ही केस एक्टिव
फतेहगढ़ साहिब में 56 कोरोना संक्रमितों में से 54 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। उनका इलाज ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में चल रहा था। अब जिले में सिर्फ दो केस ही एक्टिव हैं। सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने बताया कि अब तक कोरोना के 2714 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से  2425 निगेटिव आए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 56 हो गई थी। इनमें से 54 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। 

अमृतसर में चार और लोग कोरोना पॉजिटिव
दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के कारण अमृतसर में 101 सैंपलों में से चार व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवा दिया गया है। चार मरीजों में एक गुजरात, दो महाराष्ट्र व एक दुबई से लौटा है। इसके साथ ही अमृतसर में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 311 हो गई है। अब तक 296 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। चार मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय आइसोलेशन वार्ड में 9 मरीजों का इलाज चल रहा है। अमृतसर के दो मरीज सरकारी अस्पताल बंगा में दाखिल हैं।

मुक्तसर में सात संक्रमितों ने कोरोना को हराया

सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड में दाखिल कोरोना पॉजिटिव सात और मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने बताया की बीते दिन कोविड अस्पताल में भर्ती 16 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से सात और मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। ठीक होने वाले मरीजों में चार पुरुष तथा तीन महिलाएं है। अब अस्पताल में नौ ही कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल है। 

फरीदकोट: लुधियाना में दाखिल कोरोना मरीज डिस्चार्ज
लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन फरीदकोट के कोरोना पॉजिटिव मरीज को बुधवार को छुट्टी मिल गई है। इसके अलावा बुधवार को सभी 65 रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि जिले के कुल 62 पॉजिटिव मरीजों में से अब 16 एक्टिव केस रह गए है, जिनका श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिला फरीदकोट के 51 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed