{"_id":"5eb12ffb8ebc3e9037300902","slug":"covid-19-coronavirus-in-haryana-latest-news-update-today-positive-cases-and-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कोरोना के 31 और पॉजिटिव मिले, रिकवरी रेट भी घटा, पीड़ितों की कुल संख्या 548 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कोरोना के 31 और पॉजिटिव मिले, रिकवरी रेट भी घटा, पीड़ितों की कुल संख्या 548 हुई
Tue, 05 May 2020 03:17 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक
अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 05 May 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के छह जिलों गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, झज्जर, करनाल व यमुनानगर में मंगलवार शाम तक 31 कोरोना संक्रमित मरीज और सामने आए हैं। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 548 हो गई है। स्वास्थ्य महकमे ने भी एहतियातन अलर्ट बढ़ा दिया है। विभिन्न जिलों के कई इलाकों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
संक्रमित मरीज जिन-जिन लोगों के संपर्क में आए हैं, उन्हें चिह्नित कर सैंपल भी लिए जा रहे हैं। अभी तक 256 लोग रिकवर हो गए हैं। लेकिन मरीजों का रिकवरी रेट अब घट गया है। अब रिकवरी रेट 4 6.72 प्रतिशत हो गया है। जिन लोगों को एहतियातन मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा जा रहा है। उनकी संख्या भी बढ़कर 16087 हो गई है। 3574 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। स्वास्थ्य महकमे को आशंका है कि इनमें से भी कुछ और पॉजिटिव मरीज सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
इस वक्त विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 37, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 76, फतेहाबाद में 5, गुरुग्राम में 84, हिसार में 4, जींद में 10, करनाल में 9, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र में 2, नूंह में 59, पलवल में 36, पानीपत में 28, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 6, सोनीपत में 78, यमुनानगर में 8 और झज्जर में 64 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 11, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 43, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 47, हिसार में 3, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 53, पलवल में 32, पानीपत में 5, पंचकूला में 17, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 6, झज्जर 0, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन संक्रमित मरीज भी ठीक हो चुके हैं।