फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Courts in six districts received bomb threats, disrupting operations.

Chandigarh News: छह जिलों में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, कामकाज रहा ठप

Thu, 08 Jan 2026 06:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Courts in six districts received bomb threats, disrupting operations.
-फिरोजपुर, मोगा, मानसा, मोहाली, राेपड़, फरीदकोट व लुधियाना में कोर्ट परिसर खाली करवाए
विज्ञापन

-डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों की सघन जांच, किसी भी परिसर से विस्फोटक नहीं मिला
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में वीरवार को एक साथ कई जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। फिरोजपुर, मोगा, मानसा, लुधियाना, मोहाली और रोपड़ सहित छह जिलों में कोर्ट परिसरों को खाली कराकर पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। सभी जगह एहतियातन चेकिंग की गई। सभी जगह जांच के बाद किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।
फिरोजपुर में छावनी स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की सूचना सरकारी ईमेल पर मिलने के बाद पुलिस ने परिसर सील कर दिया। डॉग स्क्वॉड से हर कोने की जांच की गई। एसपी मनजीत सिंह के अनुसार दोपहर तक जांच चली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बार एसोसिएशन ने पुष्टि की कि धमकी मेल के जरिये आई थी।
विज्ञापन

मोगा में जिला सेशन जज के आधिकारिक ईमेल पर धमकी मिलने के बाद सुबह करीब 10 बजे कोर्ट खाली कराया गया। एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग व बम स्क्वॉड ने सघन तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसा में जज को बम से उड़ाने की धमकी

मानसा में जिला सत्र न्यायाधीश को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। मानसा, बुढलाडा और सरदूलगढ़ की अदालतें खाली कर दी गईं। दोपहर तीन बजे तक कामकाज ठप रहा। डीएसपी पुष्पिंद्र सिंह ने बताया कि ईमेल भेजने वाले की जांच जारी है। लुधियाना में भी जिला कचहरी को खाली कराकर चेकिंग कराई गई। फरीदकोट में कोई धमकी नहीं मिली फिर भी डॉग स्क्वॉड के साथ रूटीन सर्च अभियान चलाया गया। कई जगह अदालतों का कामकाज प्रभावित हुआ। पुलिस के अनुसार सभी धमकियों की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed