{"_id":"63933c6af2fe2525e2579bba","slug":"court-stay-on-sidhu-moosewala-song-jaandi-vaar-till-december-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mansa News: सिद्धू मूसेवाला के गीत ‘जांदी वार’ पर अदालत ने 16 दिसंबर तक लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mansa News: सिद्धू मूसेवाला के गीत ‘जांदी वार’ पर अदालत ने 16 दिसंबर तक लगाई रोक
Fri, 09 Dec 2022 07:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Dec 2022 07:21 PM IST
सार
इस गीत पर अदालत ने याचिका दायर होने के बाद कंपनी और प्रोड्यूसर व निर्देशक को अपना पक्ष रखने को कहा था। जिनकी ओर से अदालत में पक्ष नहीं रखा गया। एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमित भल्ला की अदालत ने गीत को रिलीज करने पर 16 दिसंबर तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विस्तार
रिलीज से पहले सिद्धू मूसेवाला के गीत ‘जांदी वार’ पर मानसा अदालत ने 16 दिसंबर तक रोक लगा दी है। परिवार के एतराज करने पर अदालत मूसेवाला के कुछ गीतों पर पहले भी रोक लगा चुकी है। बाद में उन गीतों को मूसेवाला के माता-पिता की आज्ञा के बाद रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
मर्चेंट कंपनी की ओर से आने वाले दिनों में सिद्धू मूसेवाला के गीत जांदी वार को रिलीज किया जाना है। मूसेवाला की मौत के बाद से उनके गीतों को यूट्यूब पर धड़ल्ले से सुना जा रहा है। इस गीत पर हक जताते हुए सिद्धू मूसेवाला की मां चरनकौर ने याचिका दायर कर अदालत से अपील की थी कि संगीत प्रोड्यूसर व निर्देशक गीत बिना अनुमति के रिलीज न करें।
विज्ञापन
इस गीत पर अदालत ने याचिका दायर होने के बाद कंपनी और प्रोड्यूसर व निर्देशक को अपना पक्ष रखने को कहा था। जिनकी ओर से अदालत में पक्ष नहीं रखा गया। एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमित भल्ला की अदालत ने गीत को रिलीज करने पर 16 दिसंबर तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन