फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Court sentences two years to the missing husband 26 years ago

26 साल बाद मिला लापता पति, हालत देख परिवार रह गया सन्न, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

Tue, 07 Aug 2018 10:13 AM IST
अमरीश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Court sentences two years to the missing husband 26 years ago
सांकेतिक तस्वीर
पहली पत्नी के बावजूद दूसरी शादी करने वाले भारतीय सेना से कोर्ट मार्शल हुए व्यक्ति को जिला अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वाला किशनगढ़ वसंत विहार, नई दिल्ली निवासी अमरजीत सिंह है। अदालत ने उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी की अनुशासनहीनता पर भारतीय सेना ने 1979 में उसका कोर्ट मार्शल कर उसे सेना से निकाल दिया था। 
विज्ञापन


इसके कुछ साल बाद वह लापता हो गया था। उस वक्त दोषी सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात था। वहीं, खास बात यह रही कि दोषी के खिलाफ उसकी मां ने भी अदालत में बयान दिए थे। सेक्टर-33सी निवासी महिला ने जिला अदालत में आईपीसी की धारा 394 के तहत केस दायर किया था।
विज्ञापन


इसमें उनका कहना था कि उनकी शादी 16 जनवरी 1977 में अमरजीत सिंह से सिख रीति-रिवाज से हुई थी। उस समय वह भारतीय सेना में सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। शादी के बाद 4 नवंबर 1977 को उनका बेटा हुआ था। 23 जनवरी 1979 को भारतीय सेना ने अनुशासनहीनता के आरोप में अमरजीत सिंह का कोर्ट मार्शल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से वह दिल्ली की जगह चंडीगढ़ सेक्टर-33सी स्थित घर पर आकर रहने लगा। कोर्ट मार्शल होने के बाद भी वह नहीं सुधरा और अवैध काम करने लगा। इसी दौरान उसने एक महिला से अवैध संबंध भी बनाए। इस पर विवाद होने के बाद वह चंडीगढ़ छोड़कर दिल्ली जाकर रहने लगा। वहां 1980 में उन्हें एक बेटी हुई। बेटे को नौकरी से निकाले जाने के बाद उनके पिता जो कि खुद सेना से विंग कमांडर के पद से रिटायर हुए थे, उन्होंने लोन लेकर बेटे के लिए बिजनेस शुरू किया।

15 मई 1984 में अमरजीत काम के सिलसिले में उत्तर प्रदेश गया और उसके बाद कभी लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसे सब जगह तलाशा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 1984 में दिल्ली में दंगे हुए थे तो परिजनों ने सोचा वह उसी का शिकार बन गया होगा।

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रह रहा था दूसरी पत्नी के साथ
शिकायतकर्ता के अनुसार, 21 जुलाई 2010 को उन्हें उनके ससुर का फोन आया कि उनका पति जिंदा है और उसका दिल्ली से एक लेटर आया है। इसमें उसने प्रापर्टी में आधा हिस्सा मांगा है। उस वक्त शिकायतकर्ता आस्ट्रेलिया में शादीशुदा बेटी के साथ रह रही थीं जबकि उनका बेटा कनाडा में रहता था। उन्होंने दोनों बच्चों को इस बारे में बताया। पति के जिंदा होने की सूचना से काफी खुश हुईं और इंडिया आने की तैयारी करने लगीं लेकिन, कुछ दिन बाद उनके ससुर का फिर से फोन आया कि अमरजीत पिछले 15-20 साल से दिल्ली में वसंत कुंज में रह रहा है और उसने दूसरी शादी कर ली है। 


दूसरी बीवी से उसके बच्चे भी हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार 21 अक्तूबर 2010 को वह भारत आईं तो उन्हें पता चला कि उनके पति ने अपने पिता के खिलाफ प्रापर्टी में हिस्से के अदालत में केस दायर कर दिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह इतने साल से सास-ससुर की दया और निराशा में अर्द्ध विधवा का जीवन जी रही थीं जबकि  पति इतने साल से दूरी महिला के साथ आराम से जिंदगी जी रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed