{"_id":"640096da051591590e0f9a13","slug":"court-sends-bathinda-aap-mla-amit-rattan-kotfatta-to-judicial-custody-for-14-days-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: अदालत ने आप विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पटियाला जेल होगा नया ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda News: अदालत ने आप विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पटियाला जेल होगा नया ठिकाना
Thu, 02 Mar 2023 06:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Mar 2023 06:02 PM IST
सार
विधायक के करीबी रिशम गर्ग को 16 फरवरी को सर्किट हाउस बठिंडा से गिरफ्तार किया गया था, जो अब 10 मार्च तक न्यायिक हिरासत में है। वहीं विजिलेंस के एक अधिकारी का कहना है कि विधायक के चंडीगढ़ और पटियाला आवास से मिले कागजात की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विधायक अमित रतन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार बठिंडा देहात विधायक अमित रतन को अदालत ने गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया है। अमित रतन को 22 फरवरी की रात करनाल से गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन से वह विजिलेंस के पास रिमांड पर चल रहा था। इस मौके पर आप विधायक अमित रतन ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विजिलेंस के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की जा चुकी है। यही वजह है कि विजिलेंस ने आप विधायक का रिमांड नहीं मांगा। विधायक अमित रतन के वकील हरपिंदर सिंह सिद्धू का कहना है कि रिमांड के दौरान विजिलेंस आप विधायक से कुछ बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि विधायक ने 2017 में चुनाव लड़ा था, तब भी उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार और 2022 के चुनाव के दौरान भी अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। ब्योरे के अनुसार विधायक ने कोई नई संपत्ति नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने विधायक के चंडीगढ़ एवं पटियाला स्थित आवास से जो दस्तावेज लिए थे, उनकी जांच के दौरान विजिलेंस को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
अमित रतन को बठिंडा के बजाय पटियाला जेल भेजे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अपील उन्होंने इसलिए की थी क्योंकि बठिंडा जेल में ए- श्रेणी के गैंगस्टर हैं, जहां विधायक की जान को खतरा हो सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले उक्त मामले में विधायक के करीबी रिशम गर्ग को 16 फरवरी को सर्किट हाउस बठिंडा से गिरफ्तार किया गया था, जो अब 10 मार्च तक न्यायिक हिरासत में है। वहीं विजिलेंस के एक अधिकारी का कहना है कि विधायक के चंडीगढ़ और पटियाला आवास से मिले कागजात की जांच चल रही है।