फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Court reprimands Vikas Barala in Varnika Kundu molestation case

Chandigarh News: वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में विकास बराला को कोर्ट की फटकार

Sat, 14 Feb 2026 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Court reprimands Vikas Barala in Varnika Kundu molestation case
चंडीगढ़। वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ मामले में जिला अदालत ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को फटकार लगाते हुए दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच संबंधी अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि वर्ष 2017 का मामला पहले ही काफी पुराना हो चुका है और इसे अनावश्यक रूप से लंबित रखने का प्रयास उचित नहीं है।
विज्ञापन

मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने 5 अगस्त 2017 को आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू की शिकायत पर विकास बराला और उसके मित्र आशीष के खिलाफ केस दर्ज किया था। हाल ही में आरोपी पक्ष ने दावा किया कि शिकायत से जुड़े कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर फर्जी हैं। इस आधार पर दस्तावेज सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजने की मांग की गई और खर्च उठाने की पेशकश भी की गई।
विज्ञापन

सरकारी वकील ने दलील दी कि यह आवेदन सुनवाई में देरी करने के उद्देश्य से दायर किया गया है। अदालत ने माना कि बिना ठोस आधार के इतने पुराने मामले को और लंबित नहीं रखा जा सकता। गौरतलब है कि 4 अगस्त 2017 की रात आरोप है कि विकास बराला और उसके साथी ने सेक्टर-7 के पास कार से पीछा कर रास्ता रोकने की कोशिश की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि मुकदमे की सुनवाई तय प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed