{"_id":"5c40db31bdec224dce165791","slug":"court-remarks-during-ram-rahim-s-life-sentence","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पत्रकार की हत्या घिनौना अपराध', पढ़ें राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जज ने क्या लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पत्रकार की हत्या घिनौना अपराध', पढ़ें राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जज ने क्या लिखा
Fri, 18 Jan 2019 09:06 AM IST
खुशबू गोयल
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
जज जगदीप सिंह
डेरामुखी रामरहीम को सजा सुनाते समय अदालत ने गंभीर टिप्पणी की है। जज जगदीप सिंह ने फैसले में लिखा है कि एक पत्रकार की हत्या घिनौना अपराध है। लोकतंत्र के स्तंभ को कुचलने की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या कोल्ड ब्लड मर्डर है, जो सिरसा में ‘पूरा सच’ सांध्य कालीन समाचार पत्र निकालते थे।
विज्ञापन
सच को दबाने के लिए एक शक्तिशाली व्यक्ति ने हत्या करवाई। यहां तक की गलत न्यूज मानते हुए कहीं शिकायत तक नहीं की। यह अपराध गंभीर है, लेकिन उस अति गंभीर अपराध की श्रेणी में नहीं आता, जिसमें फांसी की सजा दी जाए। ऐसे व्यक्ति और उसके अंध भक्तों को सजा देते समय अगर नरमी बरती गई तो समाज में गलत संदेश जाएगा।
विज्ञापन
पत्रकार कई बार दोराहे पर खड़ा होता है। वह चाहे तो सच को अनदेखा कर सकता है, लेकिन जब सच उजागर करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। यहां तक की जान तक जा सकती है। पत्रकारिता गंभीर पेशा है, इसमें खतरा ज्यादा और प्रोत्साहन कम है। एक आदर्शवादी पत्रकार और निर्दोष नागरिक की आवाज दबाई गई। लोकतंत्र में भीड़तंत्र और हिंसा का कोई स्थान नहीं है। यहां व्यवस्था कानून और संविधान के अनुसार चलती हैं।
विज्ञापन