{"_id":"59c945ac4f1c1bca538b464c","slug":"court-issued-arrest-warrant-to-honeypreet","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की हनीप्रीत, आदित्य और पवन की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम की हनीप्रीत, आदित्य और पवन की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत
- फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा मामले में फरार तीन आरोपियों के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं। इनमें हनीप्रीत, डॉ. आदित्य इंसा और पवन इंसा के नाम शामिल हैं।
मामले की जांच में जुटी एसआईटी की ओर से अदालत में याचिका लगाई गई थी। इसके बाद हनीप्रीत, डा. आदित्या एवं पवन इंसा के खिलाफ दंगे करवाने और साजिश मामले में वारंट जारी करवा लिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करवाए गए हैं जो अक्तूबर के अंत तक के लिए हैं।
यदि हनीप्रीत नहीं मिली तो उसे भगौड़ा घोषित करवाने संबंधी याचिका भी दायर की जाएगी। एफआईआर नंबर 345 में हनीप्रीत के खिलाफ को आरोपी बनाया गया जबकि पवन और आदित्य इंसा पहले से इस मामले में आरोपी हैं।