फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Court gives permission to SIT for question with Ram Rahim

राम रहीम से पूछताछ करने की इजाजत एसआईटी को मिली, सुनारिया जेल जाएगी टीम

Thu, 21 Mar 2019 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Court gives permission to SIT for question with Ram Rahim
राम रहीम - फोटो : File Photo

स्थानीय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एकता उप्पल की अदालत ने बुधवार को बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी को इन घटनाओं की पड़ताल के लिए डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ करने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन

 
एसआईटी के सदस्य और आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने इजाजत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी टीम जल्द ही डेरा प्रमुख से सुनारिया जेल में जाकर पूछताछ करेगी। डेरा प्रमुख इन दिनों सुनारिया जेल में यौन उत्पीड़न और हत्या के केस में सजा काट रहा है। मालूम हो कि एसआईटी ने गोलीकांड की घटनाओं पड़ताल और जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन


इसके लिए एसआईटी ने फरीदकोट अदालत में याचिका दायर करके इजाजत मांगी थी जिसे बुधवार को जेएमआईसी एकता उप्पल की अदालत ने मंजूर कर लिया। एसआईटी के अनुसार बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामलों की पड़ताल के दौरान उनके पास कई गवाहों ने बरगाड़ी बेअदबी और गोलीकांड की  घटनाओं में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का नाम लिया है और बरगाड़ी बेअदबी मामले में डेरे से जुड़े अनुयायियों को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में गोलीकांड की घटनाओं में भी डेरा सिरसा की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है। इसके चलते ही एसआईटी ने डेरा प्रमुख से पूछताछ करने का फैसला किया था और अदालत में याचिका दायर करके इजाजत मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed