फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   court, Chandigarh court, chandigarh police, 3 accused release, looting a liquor store, chandigarh

शराब की दुकान में लूटपाट करने के 3 आरोपी बरी

Fri, 01 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
court, Chandigarh court, chandigarh police, 3 accused release, looting a liquor store, chandigarh
चंडीगढ़ कोर्ट - फोटो : file photo
पिस्टल के बल पर सेक्टर-20 स्थित एक शराब की दुकान से बोतलें और कैश लूटने के आरोपी तीन युवकों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने वालों में अमृतसर के कुलदीप, हरमिंदर और सुखदीप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


तीनों के खिलाफ सेक्टर-19 थाना पुलिस ने लूट सहित आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन पुलिस अदालत में केस को साबित करने में नाकाम रही। सेक्टर-20 स्थित एक शराब की दुकान में बतौर सेल्समैन काम करने वाले कांगड़ा निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 2 जनवरी की रात करीब सवा 10 बजे 3 युवक दुकान में दाखिल हुए।
विज्ञापन


उनमें से एक ने आते ही सीसीटीवी कैमरे की तार निकाल दी। इसके बाद एक ने उसके सिर पर पिस्टल तान दी और गन प्वाइंट पर कैश निकालने को कहा। इस पर अशोक ने गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये आरोपियों के सामने रख दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आरोपियों ने दुकान पर कार्यरत दूसरे कर्मचारी शंभु को भी डरा धमकाकर उससे कैश लूटा। साथ ही वह शराब की दो पेटियां भी ले गए। वहीं गन प्वाइंट पर एक आरोपी ने 3 महंगी शराब की बोतलें भी उठाईं।

इसके बाद तीनों डरा धमकाकर वहां से फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने वारदात के दौरान चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। क्रॉस के दौरान शिकायतकर्ता अशोक ने कहा कि उसने पुलिस के सामने कई पेपर साइन किए थे।


इनमें से कुछ खाली कागज भी थे। वहीं शंभु ने कहा था कि वारदात के दौरान वह अपनी पान-बीड़ी की दुकान में था। बचाव पक्ष ने कोर्ट में कहा कि अगर आरोपियों के चेहरे वारदात के दौरान कपड़े से ढके हुए थे तो उनकी पहचान किस आधार पर की गई और पुलिस ने उन्हें किस आधार पर गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed