फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple swallowed poison At Julana Of Haryana

प्रेमिका को पत्नी बना एक साल बाद लौटा गायब बेटा, हुआ कुछ ऐसा कि सब कुछ मातम में बदला

Thu, 17 Oct 2019 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (जींद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (जींद) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Couple swallowed poison At Julana Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पौली गांव में बलवान के घर एक साल बाद बहू के साथ लौटे बेटे की खुशी महज तीन दिन ही रह सकी। तीन दिन बाद उसके बेटे व बहू ने जहर निगल लिया। परिजनों के अनुसार दोनों ने आपसी अनबन के चलते जहर निगला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पौली गांव में मंगलवार देर दपंती ने जहर खा लिया। दोनों को पीजीआई रोहतक ले जाया गया जहां पर दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


 लड़का करीब एक वर्ष से घर से गायब था। बुधवार को पीजीआई रोहतक में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पौली गांव निवासी 22 वर्षीय सुमित व उसकी पत्नी रिया ने जहर खा लिया। जहर खाने से उनकी हालत बिगड़ने पर परिवार वाले दोनों को रोहतक पीजीआई लेकर गए। जहां उपचार के दौरान दोनों ने देर रात दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया सुमित एक वर्ष से घर से गायब था। तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी रिया के साथ आया था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

परिवार के अनुसार दंपती ने अनबन के चलते जहर खाया मगर पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है कि जहर क्यों खाया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने जहर निगलने का कारण सुमित व रिया के बीच अनबन बताया है।

एक साल बाद घर लौटा था सुमित
घर से एक साल तक गायब रहने के बाद सुमित अपनी प्रेमिका को पत्नी बनाकर घर लाया था। रिया दिल्ली की रहने वाली थी। दोनों ने परिजनों को बताया कि उन्होंने लव मैरिज कर ली है। सुमित का एक बड़ा भाई है और पिता सेना से सेवानिवृत्त है।

सुमित के बचपन में ही मां का साया उठ गया था। सारा परिवार उसके पिता की पेंशन पर ही निर्भर है। बड़ा भाई खेती का काम करता है। सुमित का ज्यादातर बचपन अपनी बहन के पास ही गुजरा था। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पीजीआई रोहतक से शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों ने जहर क्यों खाया उसकी जांच की जा रही है। सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed