फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple reached trauma center for test after complains of cough and cold

इंडोनेशिया से लौटते ही दंपती को खांसी-जुकाम की शिकायत, जांच के दौरान घबराकर भागे

Mon, 16 Mar 2020 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Mar 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Couple reached trauma center for test after complains of cough and cold
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन पहले ही इंडोनेशिया से रेवाड़ी पहुंचे एक दंपती को खांसी-जुकाम की शिकायत हुई। जिसके बाद दोनों जांच के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचें। यहां जांच के दौरान दोनों चिकित्सकों को चकमा देकर घबराकर भाग निकले। काफी मशक्कत के बाद रात 1:30 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों को ढूंढ निकाला।

विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल में दोनों की जांच की गई और डॉक्टरों की निगरानी में 14 दिन के लिए घर में ही सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी दोनों सामान्य है लेकिन विभाग की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रेवाड़ी शहर निवासी एक दंपती कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया की यात्रा पर गए थे। दोनों काफी दिन बिताने के बाद शनिवार की शाम रेवाड़ी स्थित अपने घर आ गए। रात में करीब 9 बजे खांसी-जुकाम की ज्यादा शिकायत होने पर दोनों जांच के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। ट्रॉमा सेंटर के प्रथम तल पर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में दोनों की अभी जांच की तैयारी चल ही रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों चकमा देकर भाग गए। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीमें देर रात तक उन्हें ढूंढती रही। आखिरकार रात करीब डेढ़ बजे दोनों के बारे में सुराग लगा। उसके बाद दोनों को फिर से ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जहां उनकी पूरी जांच की गई। दोनों में कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले। फिलहाल उन्हें घर में ही आइसोलेशन कर रख दिया गया है। 14 दिन की अवधि के दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम उन पर निगरानी रखेगी। 


दोनों पति-पत्नी शनिवार की रात ही इंडोनेशिया से लौटे है। दोनों जांच के लिए ट्रॉमा सेंटर आये थे लेकिन वे घबराकर भाग गए थे। जिन्हें बाद में हमने  ढूंढा और दोनों की जांच की है। 14 दिन के लिए उन्हें घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है। -विजयप्रकाश, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी कोरोना वायरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed