फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   couple include three people lifetime prisonment at murder case

हत्या मामले में दंपति समेत तीन को उम्रकैद

Thu, 15 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
couple include three people lifetime prisonment at murder case

पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने के मामले में बुधवार को जिला अदालत ने दंपति सहित तीन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों दोषियों राजकुमार, उसकी पत्नी अर्चना और चचेरे भाई सोनू पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। इस संबंध में सेक्टर-31 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


मामला 21 जुलाई, 2013 को दर्ज किया गया था। राजकुमार की पत्नी अर्चना रामदरबार स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। इस दौरान साथी कर्मचारी विनोद से उसका प्रेम संबंध हो गया।
विज्ञापन


विनोद का अर्चना के घर आना-जाना होने लगा। अर्चना के पति राजकुमार को पता चला तो उसने चचेरे भाई सोनू के साथ मिलकर विनोद की हत्या की योजना बनाई और विनोद को घर पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद को राजकुमार अपने कमरे में ले गया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने विनोद के सीने, गले और सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। तीनों ने शव ठिकाने लगा दिया।


पुलिस ने जांच की तो विनोद की कॉल डिटेल खंगाली गई और अर्चना से पूछताछ भी हुई। पहले तो उसने इसकी जानकारी होने से इनकार किया, लेकिन बाद में उसने सच उगल दिया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर उसके पति राजकुमार और चचेरे भाई सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed