फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Country our family .. It becomes the duty of all to protect it: Anwar

देश हमारा परिवार.. सभी का कर्तव्य बनता है इसकी रक्षा करें : अनवर

Tue, 19 May 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Country our family .. It becomes the duty of all to protect it: Anwar
चंडीगढ़। मेरा मजहब मुझे देश की रक्षा करना सिखाता है। यह देश हमारा परिवार है और आंच आने पर हर किसी सदस्य का कर्तव्य बनता है कि वह अपने परिवार की रक्षा करे। चाहे इस काम में उनकी जान ही क्यों न चली जाए। यह कहना है पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल की आईसीयू में ड्यूटी करने वाले नर्सिंग ऑफिसर अनवर सदाथ का।
विज्ञापन

अनवर केरला के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी सोनिया सदाथ भी जीएमसीएच 32 में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
पहले लगता था डर.. कोरोना मरीजों के व्यवहार देख निश्चिंत हो गया
अनवर सिदाथ ने बताया कि 12 मई को जब उनको पता लगा कि उनकी ड्यूटी कोरोना पेशेंट के वार्ड में लगेगी तो वह बहुत ज्यादा डर गए। लेकिन उनकी पत्नी ने उनको समझाया कि अगर हम मरीजों की देखभाल नहीं करेंगे तो और कौन करेगा। वह पहले दिन जब ड्यूटी गए तो काफी डर था, लेकिन मरीजों का व्यवहार देखकर वह बिल्कुल निश्चिंत हो गए। उसके बाद उन्हें रोजाना की तरह आम ड्यूटी ही लगने लगी। अनवर ने कहा कि वह 14 दिन के लिए क्वांरटींन हैं। अगर वह बिल्कुल ठीक रहे तो उन्हें दोबारा कोरोना मरीजों के वार्ड में अपनी ड्यूटी लगवाने में कोई आपत्ति नहीं है। इस देश का नागरिक होने के नाते मैं हमेशा अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार रहूंगा।
विज्ञापन

एक साल की बेटी आती है बहुत याद
अनवर ने बताया कि जब से वह पीजीआई में ड्यूटी कर रहे हैं तब से लेकर आज तक वह कभी अपनी पत्नी और एक साल की बेटी से दूर नहीं रहे हैं। पहली बार ऐसा हो रहा कि वह अपनी बेटी से 21 दिन दूर रह रहे हैं। वह अपनी बच्ची को बहुत याद करते हैं उनकी पत्नी उनकी बेटी की अकेले देखभाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed