फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Counterfeiters borrowed money from SP Crime Branch cook's account

जालसाजों ने एसपी क्राइम ब्रांच के कुक की खाते से उड़ाई रकम

Fri, 08 May 2020 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Counterfeiters borrowed money from SP Crime Branch cook's account
चंडीगढ़। जालसाजों ने क्राइम ब्रांच के एसपी मनोज कुमार मीणा के कुक के सैलरी खाते से 20 हजार रुपये उड़ा लिए। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आईपीसी 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुक करनैल सिंह की ड्यूटी हेडक्वार्टर व क्राइम ब्रांच एसपी मनोज कुमार मीणा के सेक्टर-7 स्थित आवास पर है। करनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सेक्टर 47 में एचडीएफसी बैंक में सैलरी अकाउंट है। उनके मोबाइल पर बीते 19 अप्रैल की सुबह 10 हजार की ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। इसके अगले ही कुछ मिनट बाद एक और 10 हजार ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। चेक करने पर पता लगा कि यह ट्रांजेक्शन पंजाब के रोपड़ स्थित घनौली एटीएम से रुपये निकाले गए हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि उनका एटीएम उनके पास ही था। ठगी की जानकारी जब बैंक को दी गई तो कस्टमर केयर ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सेक्टर 9 स्थित पुलिस हेड क्वार्टर में शिकायत दी गई। वहीं, अब जांच पूरी होने के बाद सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने आखिरी बार सेक्टर-22 में 3 हजार की ट्रांजेक्शन की थी।
विज्ञापन

डीजीपी के कुक से भी हो चुकी है ठगी
इससे पहले सितंबर 2019 में डीजीपी संजय बेनीवाल के कुक समेत सात लोगों से 17.18 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो चुकी है। शातिर ने देश में टॉप राइड कैब को लांच करने का लालच देकर बदले में हर महीने मोटी रकम देने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed