{"_id":"63d6a13be9aae4786a22abe4","slug":"counter-intelligence-bathinda-moga-police-arrest-henchman-of-terrorist-arsh-dalla-along-with-weapons-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आतंकी अर्श डल्ला का गुर्गा हथियारों के साथ काबू, टारगेट किलिंग समेत कई वारदात में था शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आतंकी अर्श डल्ला का गुर्गा हथियारों के साथ काबू, टारगेट किलिंग समेत कई वारदात में था शामिल
Sun, 29 Jan 2023 10:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:09 PM IST
सार
इससे पहले मोगा पुलिस ने शनिवार को खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के कनाडा में रहे आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला सहित विदेश में छिपे चार गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब में अशांति पैदा के लिए हथियारों की तस्करी करने समेत कई केस दर्ज किए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा और मोगा पुलिस ने साझे ऑपरेशन में रविवार को मोगा आतंकी अर्श डल्ला ग्रुप के एक गुर्गे को हथियारों समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी मोगा के रूप में हुई है। वह टारगेट किलिंग में शामिल रहा है, साथ ही गैंगस्टरों को हथियार मुहैया करवाता है। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर की एक पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है। इसके विदेशी लिंक की भी पड़ताल की जा रही है।
इससे पहले मोगा पुलिस ने शनिवार को खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के कनाडा में रहे आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला सहित विदेश में छिपे चार गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब में अशांति पैदा के लिए हथियारों की तस्करी करने समेत कई केस दर्ज किए थे। इन आरोपियों में जैकपाल निवासी मोगा हाल निवासी मलयेशिया, अमृतपाल सिंह हाल निवासी मनीला व मनप्रीत सिंह निवासी मनीला शाम हैं।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी हरप्रीत सिंह विदेशों में बैठे आतंकी डल्ला और उसके साथियों के इशारे पर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी पर अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। इस समय हरप्रीत ही इलाके में गिरोह को चला रहा था। वहीं, पुलिस की टीमें आरोपी से यह भी पता लगाने में जुटीं हैं कि आखिर वह हथियार कहां से लेकर आया था, साथ ही उसे कहां पर हथियारों की सप्लाई करने थी।