फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   counter attack of CM Hooda on former CM chautala

हुड्डा बोले, चौटाला सीएम बने तो कैदी होंगे मंत्री

Sat, 27 Sep 2014 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/सोनीपत Updated Sat, 27 Sep 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
counter attack of CM Hooda on former CM chautala

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यदि चौटाला जेल में मुख्यमंत्री शपथ लेंगे तो मंत्री मंडल भी वहीं बनेगा और कैदी ही उनके मंत्री होंगे।

विज्ञापन


यदि किसी को मुख्यमंत्री से मिलना होगा तो उसे भी जेल में ही जाना पड़ेगा। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या विधानसभा भी तिहाड़ में बनेगी। चौटाला जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के लिए विधानसभा का चुनाव लड़ना जरूरी है। वे शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से एडीसी कार्यालय में अपना नामांकन भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जींद रैली पर चुटकी ली

counter attack of CM Hooda on former CM chautala

मुख्यमंत्री हुड्डा ने 25 सितंबर की जींद रैली पर चुटकी लेते हुए कहा, ताऊ देवी लाल के नाम पर भीड़ इकट्ठा कर रहे हैं। जन्म दिन भी कभी एक नवंबर तो कभी 25 सितंबर को मना रहे हैं।

चौधरी छोटूराम, ताऊ देवीलाल व रणवीर सिंह हुड्डा के कामों को गिनवाना बंद कर अपने काम बताएं। भाखड़ा का काम चौधरी छोटूराम ने शुरू किया तो पूरा चौधरी रणवीर सिंह ने करवाया। क्या मैं काम करना बंद कर दूं। इससे पूर्व सोनीपत में सीएम ने कहा कि भाजपा की तरह ही अब ओमप्रकाश चौटाला भी झूठे वादे कर रहे हैं।

उन्होंने हमेशा लूट-खसोट की राजनीति की है। हुड्डा ने कहा कि चौधरी देवीलाल हमेशा से सम्माननीय थे, लेकिन इसी इनेलो ने उन्हें तीन बार चुनाव में मेरे सामने हारने के लिये उतारा। चौधरी देवीलाल का सम्मान उनके अपने परिवार ने ही नहीं किया।

पुराने दिन याद करते हुए सीएम ने कहा कि 2005 में जब कांग्रेस सत्ता में आई थी और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया तो लोगों ने कहा कि ये तो 6 महीने में बदल दिया जाएगा, लेकिन मैंने 10 साल तक आपकी सेवा करके दिखाई।

'मेरा नहीं ढाई करोड़ लोगों का अपमान'

counter attack of CM Hooda on former CM chautala

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सहानुभूति बटोरने के लिए एक बार फिर कैथल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई हूटिंग का जिक्र किया। कहा, वहां वे प्रदेश की ढाई करोड़ की आबादी का नुमाइंदा बन कर गए।

हरियाणा में अकाल पड़ा। अपनी बात रखता लेकिन जो हुआ, सभी को पता है। वहां मेरा नहीं प्रदेश की जनता का अपमान हुआ। इसका बदला वोट की चोट से लेना है।

हुड्डा ने कहा, भाजपा वालों से यह जरूर पूछना की उनका मुख्यमंत्री कौन बनेगा है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, महंगाई बढ़ गई है। आलू, प्याज की बढ़ती कीमतों पर भी वे बोले। कहा, बीजेपी का असली चेहरा तीन महीने में सामने आ गया।

टिकट वितरण पर मतभेद नहीं

counter attack of CM Hooda on former CM chautala

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से कहा कि टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में मतभेद जैसी कोई बात नहीं है। पार्टी की सूची पर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की है। भले ही कांग्रेस ने अपनी सूची बाद में जारी की है। लेकिन नामांकन सबसे पहले किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

हरियाणा और कांग्रेस दोनो नंबर वन
सीएम ने अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा और कांग्रेस आज भी नंबर वन है और हमेशा रहेगी। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद हमेशा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ रहा है। इस बार भी रोहतक और प्रदेश की जनता को इतिहास बनाना है। यह इतिहास तभी बन पाएगा जब कांग्रेस के सभी प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

नहीं रुकेगा विकास
विपक्ष के पास आज कोई भी मुद्दा नहीं है। इसलिए वे विकास को लेकर उल्टी सीधी टिप्पणियां कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश का विकास निरंतर जारी रहेगा। जो लोग सत्ता की चाह में पार्टी को छोड़कर गए हैं। उन्हें अपनी हैसियत का पता लग गया है। आने वाले समय में उन्हें अपनी गलती पर पछताने का भी मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed