{"_id":"5f076ccb8ebc3e635a082ac8","slug":"countdown-on-opening-of-sports-centers-begins-coaches-make-concrete-arrangements-protect-players-chandigarh-news-pkl380807587","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल सेंटरों को खोलने का काउंटडाउन शुरू खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कोच करेंगे पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल सेंटरों को खोलने का काउंटडाउन शुरू खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कोच करेंगे पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेल सेंटरों को खोलने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ऐसे में सेंटर के कोचों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। इनका कहना है कि जैसे ही विभाग की ओर से खेल सेंटरों को खोलने की अनुमति मिल जाएगी वह प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के हिसाब से उन्हें फिटनेस की ट्रेनिंग करानी शुरू कर देंगे। मास्क के बिना खिलाड़ियों की एंट्री नहीं होगी और सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे अहम
क्रिकेट कोच संजीव पठानिया ने बताया कि विभाग की ओर से जब क्रिकेट सेंटर खोलने की अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद वह खिलाड़ियों को पूरी गाइडलाइंस के अनुसार ही अभ्यास कराना शुरू करेंगे। छोटे बच्चों की बजाय नेशनल लेवल के खिलाड़ियों को ही फिटनेस की ट्रेनिंग दी जाएगी।
सोशल डिस्टेंसिंग से कराएंगे ट्रेनिंग
पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी और सीनियर कोच हरजिंदर सिंह का कहना है फुटबॉल का ग्राउंड बड़ा होता है। पांच से दस खिलाड़ियों को हर सेशन में ग्राउंड के कुछ हिस्सों को मार्क कर सोशल डिस्टेंसिंग से ट्रेनिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
अभ्यास के दौरान रखा जाएगा सेेहत का ख्याल
सिटी के सीनियर वालीबॉल कोच डॉ. सुरेश का कहना है कि अभ्यास के दौरान पूरा ख्याल रखा जाएगा कि खिलाड़ी एक दूसरे को टच न कर सकें। दो से चार खिलाड़ियों को अलग अलग दूरी बनाकर फिजिकल ट्रेनिंग कराई जा सके। मास्क पहनकर ही मैदान में एंट्री दी जाएगी।