फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Councling in Collage force student

कॉलेज नहीं माना, सर्जरी के बाद दाखिला लेने पहुंचा स्टूडेंट

Tue, 23 Jul 2019 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Councling in Collage force student
चंडीगढ़। जीएमसीएस-32 में अपेंडिक्स की सर्जरी कराने के बाद स्टूडेंट को दाखिला पाने के लिए कॉलेज पहुंचना पड़ा। स्टूडेंट ने डीएवी कॉलेज में बीबीए में दाखिला लेने के लिए आवेदन किया था। इस बीच सर्जरी की वजह से उसे कई दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। सोमवार को तीसरी काउंसिलिंग में स्टूडेंट का भाई संजय अस्पताल और स्कूल के सभी दस्तावेज लेकर पीजीजीसी-11 पहुंचा। कॉलेज प्रशासन की ओर से कहा गया कि दाखिला तभी देंगे, जब स्टूडेंट खुद यहां मौजूद होगा। कुछ समय की देरी होने की वजह से स्टूडेंट को डीएवी कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाया। अब उसे पीजीजीसी-46 में दाखिला मिला।
विज्ञापन

स्टूडेंट के भाई संजय ने बताया कि उसने टीचर्स को समझाने का काफी प्रयास किया कि उनके भाई की दो दिन पहले अपेंडिक्स की सर्जरी हुई है और वह अभी अस्पताल में भर्ती है। कॉलेज ने एक न सुनी और कह दिया कि अगर स्टूडेंट कॉलेज में नहीं आया तो उसकी सीट कैंसल कर दी जाएगी। स्टूडेंट का साल न खराब हो जाए इसके लिए अस्पताल में लेटर देकर स्टूडेंट को अपनी जिम्मेदारी पर कॉलेज लेकर आया गया, लेकिन कुछ समय की देरी होने की वजह से स्टूडेंट को डीएवी कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाया। उसे पीजीजीसी-46 में दाखिला मिला। वहीं, संजय ने आरोप लगाया कि कॉलेज को बता कर गए थे कि वह भाई को अस्पताल से लेकर आ रहे हैं और सीट रिजर्व रख ली जाए, लेकिन कॉलेज ने अनसुनी करते हुए वह सीट कम प्रसेंटेज वाले को अलॉट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed