फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Councilor boby kamboj suspended from bjp for 6 years

अमित शाह को लिखी इस पार्षद ने चिट्ठी, तो अब हुई 6 साल के लिए छुट्टी

Fri, 14 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 14 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Councilor boby kamboj suspended from bjp for 6 years
बॉबी कंबोज छह वर्ष के लिए भाजपा से निलंबित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चिट्ठी लिखना एक पार्षद को महंगा पड़ गया। पार्टी ने गाज गिराई और 6 साल के लिए उसकी छुट्टी कर दी गई। बीजेपी के एक पार्षद को विधानसभा चुनावों में हुई पार्टी की हार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला को राज्य भाजपा प्रधान पद से हटाने की मांग करना मंहगा पड़ गया। मामले के संबंध में वीरवार को हुई बीजेपी की जिला कार्यकारिणी बैठक में पदाधिकारियों ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पार्षद बॉबी कंबोज को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


 हालांकि पार्षद का कहना है कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और वह अब भी अपने स्टैंड पर कायम हैं। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई की कमजोरी के चलते विधानसभा चुनावों में हार हुई है। ऐसे में सूबे के प्रधान को बदलकर नई कार्यकारिणी गठित की जानी चाहिए। जहां तक पार्टी से निकालने की बात है तो उनका कहना है कि उनके पिता 1957 से आरएसएस और जनसंघ से जुड़े हैं और पांच बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। साथ ही अपने इलाके में पार्टी की मजबूती के लिए लंबे समय से सक्रिय है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार को पार्षद बॉबी कंबोज ने पार्टी राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह को एक पत्र लिखा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि कई अन्य पार्षद भी उनके साथ है। उन्होंने पत्र में कहा था कि पार्टी की राज्य में हुई हार के लिए राज्य प्रधान जिम्मेदार है। ऐसे में उन्हें हटाकर खुशवंत राय गीगा या किसी अन्य को पार्टी प्रधान बनने की मांग की थी। मामला सामने आते हीं जिला इकाई में हड़कंप मच गया। इसके बाद वीरवार को पार्टी के सीनियर उप प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल और जिला प्रधान सुशील राणा मोहाली पहुंचे। साथ ही पार्षदों से मीटिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटिंग में मौजूद पार्षदों का कहना था कि पत्र के संबंध में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया था और यह उनका निजी पक्ष था। इसके बाद पार्टी प्रधान सुशील राणा ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए बॉबी कंबोज को तत्काल प्रभाव से छह वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed