{"_id":"ba22240e78fb016bd9408b919a7eaa7e","slug":"councilor-apologizes-after-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में हंगामे के बाद पार्षद ने मांगी माफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी में हंगामे के बाद पार्षद ने मांगी माफी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद द्वारा महिला से छेड़छाड़ का मामला शनिवार को शहर में खास सुर्खियों में रहा। सुबह से लेकर शाम तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
पूरे दिन पुलिस चौकी में जमकर हंगामा हुआ। पार्षद समर्थकों ने अपने नेता के समर्थन में सेक्टर-19 की चौकी में खूब हंगामा किया और नारेबाजी की। वहीं महिला भी अपनी शिकायत को लेकर अड़ी रही।
भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता के दखल के बाद महिला से छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार के आरोपी पार्षद ने महिला से माफी मांगी। शाम करीब पांच बजे पार्षद ने जिला सचिवालय में महिला से माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित में दिया कि उनमें समझौता हो गया है और अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वार्ड नंबर-13 के पार्षद रविकांत स्वामी के खिलाफ सेक्टर-19 निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि 22 अप्रैल को घर जाते हुए रास्ते में रविकांत स्वामी ने उसे रोका और बेवजह परेशान किया। किसी तरह वह आगे खड़ी एक पीसीआर में जाकर बैठ गई और घर छोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि रविकांत ने पीसीआर के आगे गाड़ी लगा दी और उससे बदसलूकी की। इस शिकायत पर सेक्टर-19 चौकी में जांच करने के बाद अगली कार्रवाई के लिए एसीपी कार्यालय भेज दी गई।