फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Councillors now be able to purchase 75 thousand and 40 thousand mobile laptop

अब पार्षद खरीद सकेंगे 75 हजार के लैपटाप और 40 हजार के मोबाइल

Wed, 25 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Councillors now be able to purchase 75 thousand and 40 thousand mobile laptop
किरण खेर के साथ पार्षद - फोटो : अमर उजाला

पार्षदों को दिए लैपटाप का  पिछले 5 साल के कार्यकाल में शहरवासियों को कोई फायदा नहीं मिला है इसके बावजूद मंगलवार को नगर निगम की सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि सभी 35 पार्षदों को नए लैपटाप और मोबाइल फोन दिए जाएं। 

विज्ञापन


जबकि पार्षदों ने लैपटाप की कीमत का आवंटन 56 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार करवा ली दी है। ऐसे में अब पार्षदों को 75 हजार रुपये तक का लैपटाप मिलेगा। इसके साथ ही पार्षदों को मिलने वाले मोबाइल की कीमत भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


अब पार्षद 22 की जगह 40 हजार रुपये तक को मोबाइल खरीद सकते है। एक पार्षद 5 साल के कार्यकाल में दो मोबाइल फोन खरीद सकता है। ए वर्ग के कर्मचारियों को भी पार्षदों के बराबर कीमत के नए मोबाइल और लैपटाप मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खर्च सरकारी खजाने से भरा जाएगा। इसके अलावा  बी कैटेगरी के कर्मचारी 22 और सी कैटेगरी के कर्मचारी 15 हजार रुपये की कीमत के मोबाइल फोन खरीद सकते हैं। यह भी टेबल एजेंडा पास होने के लिए अधिकारियों की ओर से लाया गया।

28 करोड़ रुपये का खर्चा बढ़ा
नगर निगम की इमारत का विस्तार का काम चल रहा है। साथ ही नगर निगम की ऊपर की मंजिलों का फिनिशिंग का काम चल रहा है। लेकिन मंगलवार को सदन की बैठक में इस बिल्डिंग का काम पूरा करने का 28 करोड़ 56 लाख रुपये का टेबल एजेंडा पास होने के लिए आ गया। 

28 करोड़ रुपये के एजेंडे का अध्ययन करने के लिए पार्षदों को समय भी नहीं दिया गया। इन 28 करोड़ रुपये में डेढ़ करोड़ रुपये अकेले लिफ्ट्स पर खर्च किए जाएंगे।

कांग्रेस की सीटें बदलीं

Councillors now be able to purchase 75 thousand and 40 thousand mobile laptop
मेयर आशा जसवाल - फोटो : अमर उजाला

प्रस्ताव के अनुसार इन 28 करोड़ रुपये में 88 आइटम पर खर्च किए जाएंगे जो कि अब इमारत पर लगने हैं। अब यहा पर लोहे की जगह एल्यूमिनियम से काम होगा।  कजेहड़ी में 8 करोड़ रुपये से नए सामुदायिक केंद्र का निर्माण करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। 

बैठक में पब्लिक टायलेट्स के रखरखाव और निर्माण करने के प्रस्ताव पर भी पार्षदों ने लंबी चर्चा की। 242 पब्लिक टायलेट्स कंपनियों को रखरखाव के लिए देने का निर्णय लिया गया। 

जबकि सेक्टर-17 में अनसेफ पैसेज को तोड़कर उनकी जगह पर नए बनाने का भी टेंबल एजेंडा पास किया गया। यह एजेंडा भी 3 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत के हैं। बैठक मे 219 स्थाई सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव पास किया गया। 

सामुदायिक केंद्र के जिम दिए जाएंगे प्राइवेट हाथो में
सदन की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शहर के सामुदायिक केंद्र में जहां जहां जिम हैं उन्हें चलाने के लिए प्राइवेट हाथो में दिए जाएंगे। क्योंकि जिम के जो उपकरण खरीदे गए है उनकी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इसलिए इन्हें प्राइवेट हाथो में चलाने के लिए देने के लिए अगली बैठक में प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया है।

कांग्रेस की सीटें बदलीं
नए सदन में कांग्रेस की सीटे बदल दी गई हैं। पहले कांग्रेस के 4 पार्षदों की सीटें मेयर की राइट साइड पर तय की गई थी। लेकिन मंगलवार को बैठक शुरू होने से पहले मनोनीत पार्षदों ने खुद ही कांग्रेस के लिए तय सीटों पर कब्जा कर लिया। 

उन सीटों पर मनोनीत पार्षदों पर अपनी नेम प्लेट लगा दी जबकि जो मनोनीत पार्षदों की सीटे मेयर के लेफ्ट साइड पर तय थीं वहां पर कांग्रेस पार्षदों की नेम प्लेट रखी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed