फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   counciler kulwant singh announce first mayor at mohali nagar nigam

मोहाली नगर निगम को मिला पहला मेयर, कुलवंत सिंह

Fri, 28 Aug 2015 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 28 Aug 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
counciler kulwant singh announce first mayor at mohali nagar nigam

करीब छह महीनों से मोहाली नगर निगम के पहले मेयर के लिए चल रहा सस्पेंस आखिर आज खत्म हो गया। आजाद ग्रुप के कन्वीनर कुलवंत सिंह मोहाली के पहले मेयर बन गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के रिशव जैन वरिष्ठ डिप्टी मेयर और आजाद ग्रुप के पार्षद मनजीत सिंह सेठी को डिप्टी मेयर चुन लिया गया।

इससे पहले चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने मोहाली मेयर के लिए कुलवंत सिंह का नाम प्रस्तावित किया। आजाद गुट के पार्षद फूलराज सिह ने उनके नाम पर पुष्टि की।
विज्ञापन


50 वार्डों के लिए हुए निगम चुनाव में जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के कुल 49 पार्षद हैं। इसमें अकाली भाजपा गठबंधन के 23 पार्षद हैं। जबकि कांग्रेस के 14, आजाद ग्रुप के दस और निर्दलीय दो पार्षद हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर चुनाव की हुई वीडियोग्राफी
हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन द्वारा इस बार चुनाव के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एक तरफ जहां मेयर चुनाव की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई। वहीं, सीसीटीवी भी चलते रहे। सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे।

निगम भवन में तीन बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान मंडल कमिश्नर एस राजू, निगम कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता मौजूद रहे।

अकाली-भाजपा को तगड़ा झटका
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में अकाली दल के टिकट पर अपना भाग्य अजमा चुके कुलवंत सिंह को इसी साल निगम चुनावों में अकाली दल के खिलाफ जाने के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन आज इनके मेयर बनने के बाद से अकाली और भाजपा दोनों के लिए जबरदस्त झटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed