फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation will dispose of garbage coming to the homes of quarantined people from 41 lakhs

क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों आने वाले कचरे को निगम 41 लाख से करेगा निस्तारित

Sat, 16 May 2020 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corporation will dispose of garbage coming to the homes of quarantined people from 41 lakhs
फोटो सहित दिनांक- 15 मई रिपोर्ट
विज्ञापन

क्वारंटीन किए लोगों के घरों के कचरे को निगम 41 लाख से करेगा निस्तारित
नगर निगम की फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी की बैठक में किया गया तय
इंडस्ट्रियल एरिया में बनी भट्ठी में होगा इस कचरे का निस्तारण
वायरस न फैले इसलिए कचरे को वैज्ञानिक पद्धति से किया जाएगा निस्तारित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। नगर निगम की फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इस दौरान तय किया गया कि क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों से लाए गए कचरे को वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारित किया जाएगा। इसमें 41 लाख रुपये का खर्च आएगा। कचरे के निस्तारण के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में बनी भट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा।
बैठक में कोरोना महामारी के दौरान क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण को लेकर चर्चा हुई। नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी इन लोगों के घर पीपीई किट पहनकर जाते हैं। कचरे व किटों को नगर निगम इकट्ठा तो कर रहा है, लेकिन इसका निस्तारण मानकों के आधार पर ही किया जाना है इसलिए बैठक में सबसे पहले इस कचरे के निस्तारण पर ही चर्चा हुई। इस दौरान तय किया गया कि क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों से निकलने वाले कचरे से संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कचरे को वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारित किया जाएगा। इसके लिए इंडस्ट्रियल एरिया में बनी भट्टी का इस्तेमाल किया किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मेयर राजबाला मलिक, कमिश्नर केके यादव, स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा, कमेटी के सदस्य राजेश कुमार, विनोद अग्रवाल, रविंदर कौर गुजराल, एडिशनल कमिश्नर तिलकराज, अनिल कुमार गर्ग और निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कोरोना रिलीफ ऑपरेशन के लिए 45 लाख रुपये
कोविड-19 से बचाव कार्यों के लिए मेडिकल अफसर की देखरेख में कोरोना रिलीफ ऑपरेशंस जैसे -पीपीई किट, मंडी और अस्पतालों में सैनिटाइजेशन टनल इत्यादि के लिए 45 लाख रुपये का फंड निर्धारित किया गया है। इसमें नगर निगम के सफाई व अन्य कर्मचारियों के लिए पीपीई किट इत्यादि खरीदे भी जा चुके हैं। सिविल डिस्पेंसरी-49 के स्टाफ की तनख्वाह रिलीज करने, कुम्हार कॉलोनी- मलोया के कुम्हारों को उनके बकाया अदा करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय, 13 गांवों में दुकानों के किराए में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, हॉर्टिकल्चर विभाग के लिए 19.33 लाख के 6 ग्रीन क्रशर खरीदने, इंजीनियरिंग विंग के लिए कोविड-19 संबंधी मैटेरियल खरीदने के लिए 53.46 लाख के फंड का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा मेयर राजबाला मलिक ने शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु रखने और सफाई कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा किट देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed