फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation warns striking employees, they will not get salary

Chandigarh News: हड़ताली कर्मचारियों को निगम की चेतावनी, नहीं मिलेगा वेतन

Thu, 06 Feb 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Corporation warns striking employees, they will not get salary
चंडीगढ़। नगर निगम ने हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नो वर्क, नो पे सिद्धांत लागू करने का आदेश दिया है। इसके साथ यदि कोई कर्मचारी अन्य कर्मियों को काम करने से रोकता है या बाधा उत्पन्न करता है तो उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

निगम की तरफ से बताया गया कि हाल ही में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर्स की तरफ से 30 और 31 दिसंबर 2024 को हड़ताल की गई थी, जिसमें न केवल कर्मचारियों ने काम करने से इन्कार किया बल्कि एमआरएफ केंद्रों के गेट भी बंद कर दिए, जिससे कचरा संग्रहण वाहन बाहर नहीं निकल सके। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों को भी काम करने से रोका गया। दोबारा ऐसा न हो, इसके लिए निगम ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि जो कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे, उनकी हड़ताल की अवधि का वेतन काट लिया जाएगा। यदि हड़ताली कर्मचारी अन्य कर्मियों को काम करने से रोकते हैं, तो वेतन कटौती के साथ-साथ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। हड़ताल के दौरान निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर दोषी कर्मचारियों का एक महीने का वेतन काटा जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed