{"_id":"6049319c8ebc3edbfe58e271","slug":"corporation-vehicles-will-advertise-while-collect-garbage-chandigarh-news-pkl406721432","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा उठाने के साथ विज्ञापन करेंगे निगम के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा उठाने के साथ विज्ञापन करेंगे निगम के वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नगर निगम जल्द ही शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर विज्ञापन लगाएगा। इसके लिए निगम ने योजना बनानी शुरू कर दी है। इससे एक ओर जहां नगर निगम का राजस्व बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर गाड़ियों के रखरखाव में भी सहूलियत मिलेगी। सदन में हुए निर्णय के बाद निगम इस योजना पर काम कर रहा है।
बता दें कि नगर निगम के पास इस समय कुल 934 वाहन हैं। इसमें से 290 वाहन घरों से कचरा उठाने का कार्य करते हैं। बीते मंगलवार को सदन की बैठक में प्रस्ताव आया था कि इन गाड़ियों पर विज्ञापन की अनुमति देकर निगम राजस्व में वृद्धि की जा सकती है। विज्ञापन से लोग भी आकर्षित होंगे, क्योंकि गाड़ियां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाती हैं। निगम आयुक्त केके यादव ने एमओएच विभाग के प्रभारी सौरभ अरोड़ा को योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
घरों के बाहर व पेड़ों पर लगे बोर्ड हटेंगे, लगेगा जुर्माना
बैठक में मामला उठा कि लोगों ने घरों के बाहर कुछ विज्ञापन के बोर्ड लगाए हैं, वहीं कुछ लोगों ने पेड़ों पर भी बोर्ड टांग दिए हैं। इस पर निगम आयुक्त ने कहा कि टीम बनाकर शहर में ऐसे सभी बोर्ड को हटाया जाए। साथ ही बोर्ड लगाने वाले लोगों का चालान काटा जाए। इसके बाद एक योजना बनाकर ऐसे बोर्ड लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
गाड़ियों पर लिखा जाएगा अधिकारी का नंबर
पार्षद देवेश मौदगिल ने बैठक में कहा शहर में गाड़ियों के माध्यम से घरों से कूड़ा लेने की नई व्यवस्था शुरू हुई है। जब कोई समस्या होती है, तो लोगों को नहीं पता कि कहां फोन करें। इसलिए गाड़ी पर संबंधित कर्मचारी का नंबर और निगम का सहायता नंबर अंकित होना चाहिए ताकि लोग संबंधित व्यक्ति से बात कर सकें और निगम को अपनी समस्या बता सकें। इस पर भी आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त को निर्देशित किया।
कोट
सदन की बैठक में गाड़ियों पर विज्ञापन लगाने और मोबाइल नंबर अंकित करने के लिए मुद्दा उठा था। विज्ञापन लगाने के लिए योजना तैयार करेंगे। यह अच्छा प्रस्ताव है। नंबर अंकित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर देंगे।
-केके यादव, निगम आयुक्त