फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation's decision today workers smart watches

निगम का फैसला : आज से कर्मियों को मिलेंगी स्मार्ट घड़ियां

Sat, 01 Aug 2020 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Corporation's decision today workers smart watches
चंडीगढ़। नगर निगम की सफाई कर्मचारी यूनियन ने स्मार्ट घड़ियां फिर से देने की सूचना पर विरोध जताया। साथ ही घड़ियां देने के लिए दबाव बनाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदन की बैठक में निगम कमिश्नर केके यादव ने कहा था कि फरवरी में कर्मचारियों को घड़ी दी गई थी। कोरोना के कारण काम प्रभावित हुआ है, इसलिए 1 अगस्त से कर्मचारियों को फिर से घड़ी दी जाएगी। यह सूचना जैसे ही कर्मचारियों तक पहुंची तो वे आक्रोशित हो गए। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्डा ने कहा कि पिछले पांच माह से कोरोना का कहर बढ़ रहा है क्योंकि कोरोना के दौरान भी कर्मचारियों ने लगातार काम किया है। कर्मचारियों का इंक्रीमेंट लगाया जाना चाहिए। साथ ही कोरोना काल मे उनके लिए विशेष भत्तेे का भी प्रावधान करना चाहिए। साथ ही कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना चाहिए, लेकिन नगर निगम उन्हें घड़ियां देकर बंधुआ मजदूर बना रहा है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed