फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation's account empty, workers' salary stuck

निगम का खाता खाली, कर्मियों का वेतन अटका

Tue, 04 May 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Corporation's account empty, workers' salary stuck
चंडीगढ़। नगर निगम के खाते में रुपये नहीं हैं। इस कारण कर्मचारियों को सोमवार तक अप्रैल का वेतन नहीं मिला है। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पेंशन नहीं दी जा सकी है। इसे लेकर कर्मचारियों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार प्रशासन की ओर से निगम को ग्रांट की किश्त शुक्रवार को जारी की गई थी, जो अभी तक निगम के खाते में नहीं आई है। हालांकि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मंगलवार को सभी को वेतन और पेंशन मिल जाएगी।
विज्ञापन

इंटक के सीनियर उपाध्यक्ष एवं रिटायर्ड जेई हरजिंदर सिंह का कहना है कि हरियाणा और पंजाब के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माह के अंतिम दिन ही पेंशन मिल जाती है, लेकिन नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह देरी से पेंशन मिलती है। यह कोरोना का समय है। ऐसे में वेतन और पेंशन माह के पहले दिन ही मिल जानी चाहिए क्योंकि इस समय हर व्यक्ति को अपना घर खर्च चलाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस समय नगर निगम में 9 हजार स्थायी और अस्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं। इस मामले में मेयर रविकांत शर्मा ने कहा कि प्रशासन से 125 करोड़ रुपये आ गए हैं और जल्द ही वह खाते में क्रेडिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed