फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation removed illegal advertisement boards from the city

Chandigarh News: निगम ने शहर से हटाए अवैध विज्ञापन बोर्ड

Thu, 29 Jun 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Corporation removed illegal advertisement boards from the city
पंचकूला। निगम क्षेत्र में निजी भवनों की दीवार, छत पर लगे होर्डिंग्स बोर्ड, बिजली पोल पर लगे छोटे बैनर-पोस्टर, फ्लाईओवर के पिलर पर बिना अनुमति के लगाए विज्ञापन बोर्ड नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता के निर्देश पर निगम की टीम हटाने की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को निगम की एनफोर्समेंट विंग की टीम ने अगल अलग सेक्टरों से विज्ञापन बोर्ड हटाए। उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने बताया कि सेक्टर 5,11, 23, 24, 25 से विज्ञान बोर्ड हटाया गया है। उप निगम आयुक्त ने कहा कि तेज हवा चलने पर असुरक्षित होर्डिंग से हादसा होना का खतरा बना रहता है और लोग इसकी चपेट में आकर जख्मी भी हो जाते हैं। उन्होंने कहा की निगम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। महापौर कुलभूषण ने कहा कि शहर के मुख्य सड़कों और चौराहों पर अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर की वजह से शहर की सुंदरता पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के नियम के मुताबिक सिर्फ यूनीपोल पर विज्ञापन या प्रचार सामग्री लगाई जा सकती है। विज्ञापन एजेंसियों ने इन होर्डिंग को लगाने के लिए नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली और अवैध रूप से प्रचार कर इनके द्वारा जमकर टैक्स चोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि इन लोगों ने अनुमति लेकर बोर्ड्स, बैनर्स लगाए होते तो निगम को इससे रेवेन्यू मिलता और यह राशि शहर के विकास कार्यों पर खर्च होती। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के कहीं भी होर्डिंग्स, बोर्ड या अन्य किसी तरह का विज्ञापन नहीं लगाया जा सकता। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed