फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation in preparation to make vendors sit in old place

जाने क्या आया वेंडरों के लिए नया फैसला

Sat, 13 Feb 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Corporation in preparation to make vendors sit in old place
चंडीगढ़। नगर निगम वेंडरों को जल्द से जल्द अपने पुराने स्थान पर बैठाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए महापौर रविकांत शर्मा ने सात सदस्यीय एक कमेटी बना भी दी है। यह कमेटी अलग-अलग बाजारों की रिपोर्ट बनाकर महापौर को सौंपेगी। रिपोर्ट आधार पर इन वेंडरों को उनके पुराने स्थान पर बैठाने की प्रक्रिया पर काम किया जाएगा। हालांकि सेक्टर-17, 19 और 22 को इस रिपोर्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि पार्षद आशा जसवाल, अनिल दूबे, शक्ति प्रकाश देवशाली, दिलीप शर्मा, सुनीता धवन, रविंदर कौर गुजराल और जगतार जग्गा की एक कमेटी बनाई है। वेंडरों को उनके स्थान से हटाकर वेंडिंग जोन में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद कोरोना महामारी में उनका रोजगार पूरी तरह छिन गया। अब जरूरत के अनुसार, वेंडरों को स्थानांतरित करने का काम किया जा रहा है। उन्हें उनके पुराने के स्थान के पास बने वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने का प्रयास है। वर्ष 2019 में नगर निगम ने शहर में वेंडिग जोन साइट्स बनाकर बाजारों से वेंडरों को शिफ्ट किया था। इस काम के लिए निगम ने लाखों रुपये भी खर्च किए थे। महापौर ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रशासन के मुख्य वास्तुकार कपिल सेतिया के साथ भी बैठक हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि इस साल नगर निगम का चुनाव भी है। भाजपा इस समय वोटरों को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। शहर में वेंडरों का अच्छा खास वोट है। भाजपा को इस वोटर के छिटकने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-19 के सदर बाजार से 14 वेंडरों को हटाने के निर्देश
सेक्टर-19 के सदर बाजार में बैठे 14 वेंडरों को हटाने के निर्देश निगम आयुक्त केके यादव ने दे दिए हैं। अब सोमवार को अतिक्रमण हटाओ दस्ता पुलिस बल के साथ इन सभी वेंडरों को हटाएगा। सदर बाजार के इन वेंडरों ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी। वेंडरों के केस हारने के बाद अब नगर निगम ने इन्हें हटाने के निर्देश दे दिए हैं। इससे पहले भी निगम ने इन वेंडरों को हटाने का प्रयास किया गया था, लेकिन राजनीतिक दबाव और कोरोना के कारण वेंडरों को नहीं हटाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed