{"_id":"6a9c799230c543f70a0d5c0a","slug":"corporation-cracks-down-on-disorder-in-truck-parking-issues-directives-to-keep-slots-reserved-for-the-differently-abled-vacant-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1115803-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ट्रक पार्किंग में अव्यवस्था पर निगम सख्त, दिव्यांग स्लॉट खाली रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ट्रक पार्किंग में अव्यवस्था पर निगम सख्त, दिव्यांग स्लॉट खाली रखने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एलांते मॉल के साथ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और सेक्टर-26 स्थित आइडल ट्रक पार्किंग में अव्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम ने शनिवार को निरीक्षण किया। संयुक्त आयुक्त डॉ. इंद्रजीत के नेतृत्व में अधिकारियों ने पार्किंग में साइन बोर्ड, थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग, बैरिकेडिंग, सफाई और लाइटिंग की स्थिति जांची। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान दिव्यांगों के लिए आरक्षित पार्किंग स्लॉट को खाली और आसानी से पहुंच योग्य रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन स्थानों पर किसी तरह का अनावश्यक अतिक्रमण या अवरोध नहीं होना चाहिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों को ऐसे अवरोध तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने के लिए रोड मार्किंग और साइन बोर्ड सही तरीके से लगाने को कहा गया। साथ ही जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
लाइटिंग और पेड़ों की भी होगी व्यवस्था
निरीक्षण के दौरान हॉर्टिकल्चर और इलेक्ट्रिसिटी विंग के जेई को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। हॉर्टिकल्चर विंग को जरूरत के अनुसार पेड़ों की प्रूनिंग करने और इलेक्ट्रिसिटी विंग को खराब या अपर्याप्त लाइटिंग दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
समयबद्ध कार्रवाई, नियमित मॉनिटरिंग होगी
संयुक्त आयुक्त के साथ रोड डिवीजन-2 के कार्यकारी अभियंता, पार्किंग विंग के एसडीई, सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-1 और संबंधित जेई मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को तय समय में काम पूरा कर कॉम्प्लायंस रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। पार्किंग साइटों की नियमित मॉनिटरिंग भी होगी। निगम के अनुसार भुगतान वाली पार्किंग में सुरक्षित प्रवेश-निकास, सफाई, पर्याप्त रोशनी और दिव्यांगों के लिए सुगम व्यवस्था जरूरी है।