{"_id":"578132e54f1c1b6f0c7fd2e8","slug":"corporate-cricket-leauge-vikas-rathi-chandigarh-police-chandigarh-group-of-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपोरेट क्रिकेट लीग: विकास राठी ने दिलाई चंडीगढ़ पुलिस को जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारपोरेट क्रिकेट लीग: विकास राठी ने दिलाई चंडीगढ़ पुलिस को जीत
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
कारपोरेट क्रिकेट लीग मुकाबले मे चंडीगढ़ पुलिस की टीम को जीत दिलाने वाले डीसएपी विकास राठी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस टीम के विकास राठी ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स की टीम को 8 विकेट से पराजित किया। कारपोरेट क्रिकेट लीग का यह मुकाबला सेक्टर 26 स्थित एलआईसी ग्राउंड में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर चंडीगढ़ पुलिस ने गेंदबाजी को चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ होटल्स की टीम 17.2 ओवर में कुल 89 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से अभिलाष ने सबसे अधिक 28 रन बनाए। गेंदबाजी में गुरप्रीत सिंह ने 12 रन देकर तीन विकेट, रमनदीप सिंह और बलविंदर जूनियर ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ पुलिस ने 14.1 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम से डीएसपी विकास राठी ने शानदार 43 रनाें की विजेता पारी खेली। मैच में आल राउंडर प्रदर्शन करने वाले विकास राठी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन