फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Symptoms Found in Pakistani Citizens Returned Back from Attari Wagah Border

कोरोनाः भारत से पाकिस्तान लौटे दो लोगों में दिखे लक्षण, कस्टम व बीएसएफ के दो-दो जवान क्वारंटीन

Wed, 01 Apr 2020 11:37 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 01 Apr 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Symptoms Found in Pakistani Citizens Returned Back from Attari Wagah Border
अटारी-वाघा बॉर्डर
भारत से पाकिस्तान लौटे दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण देखे गए हैं। यह मामला सामने आने के बाद अटारी-वाघा बॉर्डर पर अफसरों में हड़कंप मच गया। मेडिकल वीजा लेकर भारत इलाज कराने आए पांच पाकिस्तानी नागरिक तीन दिन पहले अटारी सड़क सीमा के रास्ते वतन रवाना हुए थे।
विज्ञापन


लाहौर में इन पांचों पाकिस्तानियों की कोरोना वायरस संबंधी जांच के दौरान दो नागरिकों में लक्षण नजर आए और बाकी तीन लोगों के टेस्ट निगेटिव आए हैं। इसके बाद सीमा के उस पार भी हड़कंप मच गया। पाकिस्तान रेंजर अधिकारियों ने इस बात की जानकारी बीएसएफ को दी।
विज्ञापन


इसके बाद सेहत विभाग ने इन यात्रियों के दस्तावेज की जांच करने वाले सीमा शुल्क विभाग के दो अधिकारियों को क्वारंटीन कर दिया। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जिन जवानों ने पाकिस्तानी नागरिकों के दस्तावेजों और पासपोर्ट की अंतिम जांच की थी, उन्हें भी बाकी जवानों से अलग कर दिया गया है। अब इन सभी के टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू

सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जोहल के अनुसार, पांचों पाकिस्तानी टैक्सी से अटारी सीमा पर पहुंचे थे। उन्होंने इस टैक्सी का नंबर और ड्राइवर का नाम जिला प्रशासन को सौंप दिया है। दिल्ली से आते हुए पांचों यात्री रास्ते में किस होटल व ढाबे में रुके, इसकी जांच के लिए भी प्रशासन को लिखा गया है। जानकारी के अनुसार, एक पाकिस्तानी नागरिक लिवर की बीमारी से पीड़ित था। दूसरे ने उसे लिवर डोनेट करना था।

नोएडा स्थित एक अस्पताल में होने वाले इस लिवर ट्रांसप्लांट को डॉक्टरों ने इसलिए रोक दिया था, क्योंकि मरीज की तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने कुछ दिन उपचार करने के बाद उन्हें वापस भेज दिया। 29 मार्च को इनके लिए अटारी-वाघा सीमा के गेट विशेष रूप में खोले गए थे। लेकिन अब इन दोनों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार भी वाघा सीमा पर तैनात रेंजर जवानों की जांच करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed