{"_id":"5ea7b12c8ebc3e90240f70bc","slug":"coronavirus-sub-inspector-harjeet-singh-ready-for-discharge-from-pgi-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः एसआई हरजीत सिंह के हाथ में होने लगी है मूवमेंट, पीजीआई से जल्द होंगे डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः एसआई हरजीत सिंह के हाथ में होने लगी है मूवमेंट, पीजीआई से जल्द होंगे डिस्चार्ज
Tue, 28 Apr 2020 10:04 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
एसआई हरजीत सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पटियाला में पिछले दिनों निहंगों ने जिन एसआई हरजीत सिंह का हाथ काट दिया था, वह अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। साढ़े सात घंटे चले ऑपरेशन के बाद उनके हाथ की पट्टी खोली जा चुकी है। उनका इलाज कर रहे डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक सर्जरी के एडिशनल प्रो. सुनील गाबा और डॉ. जैरी ने उनकी ड्रेसिंग खोली तो हरजीत ने अपनी अंगुलियां हिलानी शुरू कर दीं।
उनकी अंगुलियों में मूवमेंट देखकर डॉक्टर भीसंतुष्ट हैं। हालांकि उन्होंने इतनी जल्दी अंगुलियों को मूव करने से रोका, लेकिन हरजीत सिंह ने बताया उन्हें ऐसा करने में जरा भी तकलीफ नहीं हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अंगुलियों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने की वजह से अब उनमें सेंसेशन भी आ गई है। एक दो दिन में हरजीत को पीजीआई से छुट्टी मिल जाएगी।
ऑपरेशन के 15 दिन बाद उन्हें तेजी से ठीक होते देख घरवाले बेहद खुश हैं। हरजीत अपने घरवालों से वीडियो कॉल करके हर रोज बात करते हैं। पीजीआई में उनके साथ उनका भाई गुरजीत है। उन्होंने बताया कि उन्हें पंजाब पुलिस के साथ ही सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया वीडियो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को पूरा पंजाब ट्विटर पर सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह के समर्थन में सामने आया। पंजाब पुलिस के लगभग 80 हजार जवानों ने हरजीत सिंह के नाम का बैज लगाया। मुख्यमंत्री ने हरजीत का एक वीडियो ट्वीट करके टिप्पणी की कि ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हरजीत ठीक हो रहे हैं और उनके हाथ में हरकत फिर शुरू हो गई है।’
It has been 2 weeks since SI Harjeet Singh's hand was operated upon in PGI. I am extremely happy to share that he is recovering well & that his hand has started to regain movement. Sharing this video of braveheart Harjeet Singh with you all. pic.twitter.com/5PD4JyyvdS— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) April 27, 2020