फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Sub Inspector Harjeet Singh Ready for Discharge from PGI Chandigarh

खुशखबरीः एसआई हरजीत सिंह के हाथ में होने लगी है मूवमेंट, पीजीआई से जल्द होंगे डिस्चार्ज

Tue, 28 Apr 2020 10:04 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 Apr 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Sub Inspector Harjeet Singh Ready for Discharge from PGI Chandigarh
एसआई हरजीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के पटियाला में पिछले दिनों निहंगों ने जिन एसआई हरजीत सिंह का हाथ काट दिया था, वह अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। साढ़े सात घंटे चले ऑपरेशन के बाद उनके हाथ की पट्टी खोली जा चुकी है। उनका इलाज कर रहे डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक सर्जरी के एडिशनल प्रो. सुनील गाबा और डॉ. जैरी ने उनकी ड्रेसिंग खोली तो हरजीत ने अपनी अंगुलियां हिलानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


उनकी अंगुलियों में मूवमेंट देखकर डॉक्टर भीसंतुष्ट हैं। हालांकि उन्होंने इतनी जल्दी अंगुलियों को मूव करने से रोका, लेकिन हरजीत सिंह ने बताया उन्हें ऐसा करने में जरा भी तकलीफ नहीं हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अंगुलियों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने की वजह से अब उनमें सेंसेशन भी आ गई है। एक दो दिन में हरजीत को पीजीआई से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन


ऑपरेशन के 15 दिन बाद उन्हें तेजी से ठीक होते देख घरवाले बेहद खुश हैं। हरजीत अपने घरवालों से वीडियो कॉल करके हर रोज बात करते हैं। पीजीआई में उनके साथ उनका भाई गुरजीत है। उन्होंने बताया कि उन्हें पंजाब पुलिस के साथ ही सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया वीडियो

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को पूरा पंजाब ट्विटर पर सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह के समर्थन में सामने आया। पंजाब पुलिस के लगभग 80 हजार जवानों ने हरजीत सिंह के नाम का बैज लगाया। मुख्यमंत्री ने हरजीत का एक वीडियो ट्वीट करके टिप्पणी की कि ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हरजीत ठीक हो रहे हैं और उनके हाथ में हरकत फिर शुरू हो गई है।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed