फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus: Screening of female traveler of Thailand in Fatehabad of Haryana

कोरोना अलर्ट: फतेहाबाद पहुंची विदेशी महिला, स्वास्थ्य विभाग ने की स्क्रीनिंग, नहीं मिले लक्षण

Tue, 03 Mar 2020 07:56 PM IST
ajay kumar मुकेश खुराना, फतेहाबाद ( हरियाणा)
मुकेश खुराना, फतेहाबाद ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Screening of female traveler of Thailand in Fatehabad of Haryana
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

कोरोनावायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने थाइलैंड से भारत आई महिला यात्री की स्क्रीनिंग की। उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान और जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल ने महिला यात्री से कोरोना वायरस के लक्षण के बारे में पूछताछ की। हालांकि इस दौरान कोरोनावायरस के लक्षण सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन


महिला थाइलैंड से 26 फरवरी को अहमदाबाद पहुंची थी और इसके बाद जयपुर आई। दो मार्च को हरियाणा के फतेहाबाद पहुंची और होटल में रुकी थी। स्वास्थ्य विभाग के पास एयरपोर्ट से विदेशी महिला यात्री के पहुंचने की सूचना मिली थी। फतेहाबाद पहुंचने के बाद महिला को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया और यहां पर स्क्रीनिंग की गई। मंगलवार देर शाम को महिला फतेहाबाद से रवाना हो गई।
विज्ञापन


अब 11 देशों से आने वाली यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग 
स्वास्थ्य विभाग पहले चीन से भारत आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहा था। लेकिन अब 11 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें चीन, सिंगापुर, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान, थाइलैंड, इटली, मलेशिया, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद पहुंची एमबीबीएस डॉक्टर का सैंपल आया नेगटिव
अभी तक जिले में 12 यात्री चीन होकर पहुंचे हैं। इसमें से 10 यात्रियों की सूचना एयरपोर्ट के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके अलावा दो यात्रियों ने खुद स्वास्थ्य विभाग के पास चीन होकर फतेहाबाद पहुंचने की सूचना दी है। टीम ने चीन के वुहान से पहुंचे एमबीबीएस डॉक्टर का सैंपल लैब भेजा था जो नेगटिव आया है।

ये हैं कोरोना वायरस के लक्षण
खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि कोरोनावायरस के लक्षण हैं।

संक्रमण के बचाव
चीन से आए यात्रियों को लक्षण हो तो तुरंत चिकित्सा संस्थान को संपर्क करें।
लक्षण वाले यात्री मास्क का प्रयोग करें और लोगों से दूरी बनाए रखें।
स्वयं उपचार न करें, डॉक्टर की सलाह से उपचार लें।
खांसते, छींकते समय टिश्यू व रूमाल का उपयोग करें।

कोरोनावायरस को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। पहला विदेशी यात्री जो कि थाइलैंड से आया है उसकी स्क्रीनिंग की गई है, जांच के दौरान कोई लक्षण सामने नहीं आया है। प्राइवेट अस्पतालों के साथ मीटिंग हो चुकी है। आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। - डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed