फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus report of 1250 person has negative in Punjab

चीन से लौटे 1375 लोगों में से 1250 की जांच नेगेटिव, पंजाब में कोरोना का कोई केस नहीं

Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus report of 1250 person has negative in Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को कोरोना वायरस से संबंधित तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश जारी किए हैं। चीन से इस वायरस के फैलने की खबर मिलने के बाद से अब तक 28,000 से अधिक मामलों और 564 मौतों की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 24 अन्य देशों में भी इस वायरस के मामले सामने आए हैं और भारत में भी तीन मामले सामने आए हैं। बीमारी के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से चीन की यात्रा करने वाले यात्रियों की सूची पंजाब सरकार के साथ साझा की जा रही है और यह रिपोर्ट सभी जिलों के सिविल सर्जनों को लगातार भेजी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब के 1375 यात्री चीन की यात्रा कर चुके हैं। इनमें से 1250 यात्रियों का पता लगाकर उनकी जांच कर ली गई है और इन यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। उन्होंने कहा कि बाकी यात्रियों की स्क्रीनिंग कल तक कर ली जाएगी और अब तक पंजाब में कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि चीन के वुहान शहर से आए जीरकपुर (मोहाली) के चार यात्रियों के नमूने भी नकारात्मक पाए गए जबकि अब तक पंजाब से संबंधित 26 मामले एनआईवी पुणे द्वारा नकारात्मक बताए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि चीन और अन्य प्रभावित देशों की यात्रा कर चुके अन्य बहुत से यात्री स्वास्थ्य विभाग के पास खुद रिपोर्ट कर रहे हैं। बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि यदि कोई यात्री चीन के वुहान शहर से आया है, तो उसे अकेला रखा जाना जरूरी है और कोई लक्षण न होने के बावजूद भी इस वायरस संबंधित नमूने लेना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed