{"_id":"5e7b09138ebc3e6fe9099024","slug":"coronavirus-questions-raised-on-education-department-punjab-awareness-programme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंह में उंगली डाले बच्ची की तस्वीर से दिया कोरोना से बचने का संदेश, डीपीआई बोले- जांच कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह में उंगली डाले बच्ची की तस्वीर से दिया कोरोना से बचने का संदेश, डीपीआई बोले- जांच कराएंगे
Wed, 25 Mar 2020 04:04 PM IST
खुशबू गोयल
सुशील कुमार, सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)
सुशील कुमार, सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 25 Mar 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से जारी तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के प्रति केंद्र व राज्य सरकारें गंभीरता से लोगों को जागरूक कर रही हैं। लेकिन पंजाब के शिक्षा विभाग की गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल शिक्षा विभाग के सोशल मीडिया विंग की ओर से मुंह में अंगुली डाले बच्चे की तस्वीर वाले विज्ञापन ने शिक्षा विभाग की कारगुजारी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस विज्ञापन में एक बच्ची मुंह में अंगुली डाले हुए है और शिक्षा विभाग ने तस्वीर पर एवायड कम्यूनिटी स्प्रेड और स्टे होम, स्टे हेल्दी आदि स्लोग्न लिखे हुए हैं।
आंख, नाक से हाथ न लगाएं
दूसरी तरफ विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि संकट की इस घड़ी में मुंह, आंख, नाक आदि को टच न करें। शिक्षा विभाग की सोशल मीडिया टीम इन संदेशों को राज्य भर के स्कूल प्रिंसिपल तथा हेड मास्टरों को भेज रही है। इसके साथ इन संदेशों को विद्यार्थियों के ग्रुपों में भेजने के आदेश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की उक्त गलती से समाज में गलत संदेश जा रहा है।
गंभीरता से निभाएं जिम्मेदारी
इस पर एतराज जताते पूर्व वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी गलती से बचने के लिए गहन समीक्षा की जानी चाहिए। शिक्षा विभाग की सोशल मीडिया विंग अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करे।
विज्ञापन
गलती को ठीक करवाया जाएगा
शिक्षा विभाग के डीपीआई (एलीमेंटरी) इंदरजीत सिंह ने कहा कि जांच के बाद तुरंत गलती को ठीक करवाया जाएगा। शिक्षा विभाग गंभीरता से कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है।