{"_id":"5e7caaec8ebc3e6fa93b16da","slug":"coronavirus-punjab-news-in-hindi-punjab-s-farmer-help-people-during-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: पंजाब में किसानों ने की नेक पहल, कर्फ्यू के बीच सस्ती सब्जी बेच की लोगों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: पंजाब में किसानों ने की नेक पहल, कर्फ्यू के बीच सस्ती सब्जी बेच की लोगों की मदद
Fri, 27 Mar 2020 09:41 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
कंधवाला रोड पर सस्ते भाव में सब्जियां बेचते किसान कृष्ण लाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घातक कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी है। हर वर्ग को इसकी मार झेलनी पड़ रही है। भारत में खासकर दिहाड़ी मजदूर और किसान पर इसकी मार आर्थिक रुप से पड़ रही है। लोगों के पैसे भी नहीं आ रहे हैं और नहीं खाने-पीने का सामान। हालांकि इस विपरीत परिस्थितियों में भी पंजाब के छोटे किसान ने दरियादिली दिखाई है। अगर अपने आस-पास हम सबके मदद को हाथ बढ़ाएं तो निश्चित ही इस कोरोना को हरा देंगे।
विज्ञापन
पंजाब में एक जिला है अबोहर। जैसे पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगा वैसे ही यहां पर भी कर्फ्यू है। लोगों के सामने खाने पीने की सामान की दिक्कत खड़ी हो गई। सामान मिल भी रहा है तो दोगुने-तिगुने दाम पर। लेकिन यहां के ढाणी विशेषरनाथ के अनेक सब्जी विक्रेताओं ने बहुत ही कम दामों पर सब्जियां बेचकर लोगों की मदद की है। इन किसानों ने लोगों से अपील की है कि वह सस्ती सब्जियां उनके पास से ले सकते हैं। लेकिन भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन
प्रशासन ने बुधवार को सब्जी की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी सुबह होते ही बाजार में कुछ दुकानों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दुकानदारों ने दो गुने से भी अधिक दामों में बेची। इस का पता चलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानें बंद करवाई। वहीं दूसरी ओर ढाणी विशेषरनाथ के सब्जी उत्पादक किसान चंद्रपाल, सूरजपाल व कृष्ण लाल, हाकम सिंह समेत कई किसानों ने मात्र 10 रुपये किलो फूल गोभी और बंद गोभी बेचकर लोगों की मदद की।
विज्ञापन
वहीं बाजार में यह गोभी 30 से 40 रुपये किलो तक बेची गई। इन किसानों ने कहा कि देश के ऊपर आई प्राकृतिक आपदा में हम सभी को यथा संभव लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 दिनों के लॉकडाउन तक वह बेहद ही कम दामों में सब्जियां बेचकर लोगों की मदद करते रहेंगे। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम ने भी किसानों के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें लोगों की इसी प्रकार मदद करने को प्रेरित किया। साथ ही उन्हें आगाह किया कि अपने पास भीड़ एकत्रित न होने दें।