फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus Punjab News in Hindi: Punjab's farmer help people during curfew

कोरोना वायरस: पंजाब में किसानों ने की नेक पहल, कर्फ्यू के बीच सस्ती सब्जी बेच की लोगों की मदद

Fri, 27 Mar 2020 09:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Mar 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Punjab News in Hindi: Punjab's farmer help people during curfew
कंधवाला रोड पर सस्ते भाव में सब्जियां बेचते किसान कृष्ण लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घातक कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी है। हर वर्ग को इसकी मार झेलनी पड़ रही है। भारत में खासकर दिहाड़ी मजदूर और किसान पर इसकी मार आर्थिक रुप से पड़ रही है। लोगों के पैसे भी नहीं आ रहे हैं और नहीं खाने-पीने का सामान। हालांकि इस विपरीत परिस्थितियों में भी पंजाब के छोटे किसान ने दरियादिली दिखाई है। अगर अपने आस-पास हम सबके मदद को हाथ बढ़ाएं तो निश्चित ही इस कोरोना को हरा देंगे।

विज्ञापन


पंजाब में एक जिला है अबोहर। जैसे पूरे पंजाब में कर्फ्यू लगा वैसे ही यहां पर भी कर्फ्यू है। लोगों के सामने खाने पीने की सामान की दिक्कत खड़ी हो गई। सामान मिल भी रहा है तो दोगुने-तिगुने दाम पर। लेकिन यहां के ढाणी विशेषरनाथ के अनेक सब्जी विक्रेताओं ने बहुत ही कम दामों पर सब्जियां बेचकर लोगों की मदद की है। इन किसानों ने लोगों से अपील की है कि वह सस्ती सब्जियां उनके पास से ले सकते हैं। लेकिन भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन


प्रशासन ने बुधवार को सब्जी की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी सुबह होते ही बाजार में कुछ दुकानों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दुकानदारों ने दो गुने से भी अधिक दामों में बेची। इस का पता चलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानें बंद करवाई। वहीं दूसरी ओर ढाणी विशेषरनाथ के सब्जी उत्पादक किसान चंद्रपाल, सूरजपाल व कृष्ण लाल, हाकम सिंह समेत कई किसानों ने मात्र 10 रुपये किलो फूल गोभी और बंद गोभी बेचकर लोगों की मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाजार में यह गोभी 30 से 40 रुपये किलो तक बेची गई। इन किसानों ने कहा कि देश के ऊपर आई प्राकृतिक आपदा में हम सभी को यथा संभव लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 दिनों के लॉकडाउन तक वह बेहद ही कम दामों में सब्जियां बेचकर लोगों की मदद करते रहेंगे। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम ने भी किसानों के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें लोगों की इसी प्रकार मदद करने को प्रेरित किया।  साथ ही उन्हें आगाह किया कि अपने पास भीड़ एकत्रित न होने दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed