फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Punjab Government Extends Lockdown and Curfew till 3 May

कोरोनाः पंजाब में कर्फ्यू-लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ाई गई, कैप्टन बोले- सहयोग करें लोग

Tue, 14 Apr 2020 05:01 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 14 Apr 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Punjab Government Extends Lockdown and Curfew till 3 May
कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को एलान किया कि राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मद्देनजर राज्य में भी 3 मई तक कर्फ्यू रहेगा। मुख्यमंत्री ने यह एलान कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात पर विचार-विमर्श के लिए राज्य के सियासी दलों के साथ बुलाई सर्वदलीय बैठक के दौरान किया।

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने राज्य में 14 अप्रैल तक प्रभावी कर्फ्यू को 1 मई तक बढ़ा दिया था। मंगलवार को प्रधानमंत्री द्वारा देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने जाने के एलान के बाद राज्य के गृह विभाग ने दोपहर को पत्र जारी कर दिया। इसमें पंजाब में भी कर्फ्यू को दो दिन और 3 मई तक बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए। इस अवधि के दौरान राज्य में पहले से जारी कर्फ्यू संबंधी हिदायतें और कोरोना से निपटने के लिए लागू किए गए सामाजिक सुरक्षा के नियम बदस्तूर लागू रहेंगे। 

विज्ञापन

श्रमिकों को पूरा वेतन दिया तो उद्योग हो जाएंगे दिवालिया

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र को अपने उन निर्देशों जिसमें उद्योगों और दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को लॉकडाउन में अपने श्रमिकों को पूरा वेतन देना जारी रखने के लिए कहा गया है, पर फिर से विचार करने की अपील की है। कैप्टन ने कहा कि ऐसा करना प्रतिष्ठानों को दिवालियापन की तरफ धकेल सकता है। उन्होंने केंद्र को इस मुश्किल समय में मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए नए समाधानों की तलाश करने का आग्रह किया।

30 अप्रैल के बाद मंडियों में गेहूं लाने वाले किसानों को बोनस देने की मांग
पंजाब में 15 अप्रैल से शुरू हो रहे गेहूं कटाई और खरीद सीजन के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर, 30 अप्रैल के बाद मंडियों में गेहूं लाने वाले किसानों को बोनस देने की मांग दोहराई है।

सीएम ने कहा कि केंद्र को 1 मई के बाद मंडियों में गेहूं लाने वाले किसानों के लिए एमएसपी के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल और 31 मई के बाद गेहूं लाने वालों के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का तुरंत एलान करना चाहिए, ताकि किसानों को मंडी में उपज संभालने में आई अतिरिक्त लागत और फसल में आई कमी के लिए मुआवजा दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि राज्य को रबी सीजन 2019-20 के दौरान लगभग 18.5 मिलियन टन गेहूं की कटाई की उम्मीद है और मार्केट में लगभग 13.5 मिलियन टन आमद की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed